What did Haryana Home Minister Anil Vij say about Nitish Kumar
सत्य खबर , नई दिल्ली
बिहार में जनता दल और भाजपा गठबंधन टूट गया है। गठबंधन टूटने पर हरियाणा भाजपा नेताओं ने नितिश कुमार पर तंज कसने शुरू कर दिए हैं। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने नितिश कुमार को प्रवासी पक्षी का नाम दे दिया।
अनिल विज ने ट्वीट किया कि नितिश कुमार एक प्रवासी पक्षी है। एक डाल से दूसरी डाल पर फुदकना इनकी फितरत है। गलती से कुछ पक्षी एक डाल पर इक्टठा हो गए हैं। कौन कब कहां उड़ जाए, पता नहीं है, बस थोड़े दिन की बात है।
Also read – मां बेटा एक साथ बैठे पीएससी की परीक्षा में दोनों हुए पास, जाने कैसे
Also read – सांसद सिमरनजीत सिंह मान के शहीद भगत सिंह को आतंकवादी कहने वाले बयान हरियाणा में कोहराम
अनिल विज के इस ट्वीट पर यूजर्स ने उन्हें खरी-खरी सुनाई। एक यूजर ने ट्वीट किया कि हां जी जैसे कुलदीप बिश्नोई जी। आपकी पार्टी तो ऐसे पक्षियों से भरी पड़ी है। दूसरे यूजर ने कहा कि जब आपकी पार्टी पर बैठा था तो अच्छा लगा रहा था। तीसरे यूजर ने कहा कि जब तुम्हारे साथ थे, तब शेर थे।
जनता दल और राजद हुए एक साथ
बिहार में जनता दल द्वारा भाजपा से समर्थन लेने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन किया गया है। दोनों दलों द्वारा मिलकर सरकार बनाई जा रही है। इससे पहले नितिश कुमार 2013 में भाजपा और 2017 में राजद से गठबंधन तोड़ चुके हैं।
Scrap aluminium business development Aluminium recycling machinery advancements Metal waste reclaiming services