राष्‍ट्रीयहरियाणा

किसान आंदोलन में आज क्या जानिए इस खबर में

What to know in this news today about farmers movement

सत्य खबर ,चंडीगढ़। किसान आंदोलन का आज (17 फरवरी) को पांचवां दिन है। पंजाब के किसान दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन में एक किसान और एक सब इंस्पेक्टर समेत 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

पंजाब का बड़ा किसान संगठन BKU (उगराहां) भी आंदोलन में आ गया है। कल से 2 दिन के लिए वे पंजाब के सभी टोल फ्री कराएंगे। इसके अलावा पंजाब भाजपा नेता पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ और केवल ढिल्लो के घर का घेराव करेंगे। हरियाणा में BKU (चढ़ूनी) तहसीलों में ट्रैक्टर मार्च निकालेगी।

World Environment Day 2025: विश्व पर्यावरण दिवस पर PM मोदी का 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान और अरावली हरित दीवार का बड़ा संदेश
World Environment Day 2025: विश्व पर्यावरण दिवस पर PM मोदी का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान और अरावली हरित दीवार का बड़ा संदेश

किसानों का आंदोलन खत्म करवाने के लिए कल रविवार (18 फरवरी) चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चौथी वार्ता होगी।

वहीं आंदोलन के चौथे दिन किसानों ने बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो हरियाणा पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे। गोले फटने से कई किसानों को चोटें आई।

किसानों के भारत बंद को पंजाब-हरियाणा में पूरा समर्थन मिला। सरकारी बसें भी नहीं चलीं। हरियाणा में 3 घंटे टोल नाके फ्री कराए गए।

Bangalore Stampede: बेंगलुरु की खुशी बनी मातम की रात! कितनी बड़ी थी भीड़ और क्यों टूटा स्टेडियम का गेट, जांच से खुलेंगे नए राज
Bangalore Stampede: बेंगलुरु की खुशी बनी मातम की रात! कितनी बड़ी थी भीड़ और क्यों टूटा स्टेडियम का गेट, जांच से खुलेंगे नए राज

वहीं हरियाणा पुलिस ने किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ और उनके 5 साथियों पर FIR दर्ज की है। उन पर पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर पुलिस पर हमला करने का आरोप लगा है।

Back to top button