Who is the richest and who is the poorest among the ministers of Maharashtra
सत्य खबर, मुंबई
आखिरकार महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार को शपथ ले ली। नई कैबिनेट में नौ मंत्री शिवसेना तो नौ भाजपा के कोटे से बनाए गए हैं। इस तरह शिंदे कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल मंत्रियों की संख्या 20 हो गई है। शिंदे अपनी कैबिनेट के सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट के सबसे कम उम्र वाले मंत्रियों में शामिल हैं।
Also read – सड़कों को लेकर विधानसभा में भिड़े यह जो नेता, जानिए किसने क्या कहा
Also read – सांसद सिमरनजीत सिंह मान के शहीद भगत सिंह को आतंकवादी कहने वाले बयान हरियाणा में कोहराम
नई कैबिनेट की औसत उम्र 59.5 साल है। रत्नागिरी विधानसभा सीट से जीते शिवसेना विधायक उदय सामंत कैबिनेट के सबसे उम्र के मंत्री हैं। 46 साल के सामंत ने खुद को चुनावी हलफनामे में किसान और समाज सेवी बताया है। सामंत के अलावा कोई भी मंत्री 50 साल से कम उम्र का नहीं है। सामंत के बाद युवा मंत्रियों में 52 साल देवेंद्र फडणवीस और रवींद्र चव्हाण का नाम आता है।
शिंदे अपनी कैबिनेट के सबसे कम पढ़े-लिखे मंत्री
एकनाथ शिंदे अपनी कैबिनेट के सबसे कम पढ़े लिखे मंत्रियों में शामिल हैं। कैबिनेट में दो मंत्री 10वीं पास हैं। इनमें एकनाथ शिंदे और संदीपनराव भुमरे शामिल हैं। भुमरे 2019 विधानसभा चुनाव में पैठण विधानसभा सीट से शिवसेना के टिकट पर जीते थे।
कैबिनेट के सभी मंत्री करोड़पति
शिंदे कैबिनेट में शामिल मुख्यमंत्री समेत सभी 20 मंत्री करोड़पति हैं। शिवसेना के संदीपन राव कैबिनेट के सबसे गरीब मंत्री हैं। संदीपन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपनी कुल संपत्ति 2.92 करोड़ रुपये बताई थी। वहीं मंगल प्रभात लोढ़ा कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री हैं। लोढ़ा ने 2019 के विधानसभा चुनाव में 441.65 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी।
Scrap aluminium waste reduction Aluminium recycling policy Metal scrap export regulations