Woman gave birth to 5 baby at once SLUG
सत्यखबर, राजस्थान
राजस्थान के करौली जगह पर महिला ने एक साथ दिया पांच बच्चों को जन्म दिया। शादी के सात साल बाद पहली बार मां बनी थी महिला। पर किस्मत देखिए मां बनते ही उससे भगवान ने ये सुख छीन लिया। डिलीवरी के बाद महिला की हालत ठीक पर पांचो बच्चों की मौत हो गई। प्री- मैच्योर होने के चलते पांचो बच्चों की मौत हुई।
Also read: चोरी करता पकड़ा चोर, लोगों ने चोर के मुंह पर पोती कालिख, पब्लिक हेल्थ के क्वार्टर में कर रहा था चोरी
Also checkout: https://sat.magzian.com/
कहते हैं कि ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ है राजस्थान के करौली जिले की 25 वर्षीया रेशमा के साथ। रेशमा शादी के 7 साल बाद पहली बार मां बनी है। रेशमा ने करौली के एक निजी अस्पताल में सोमवार को एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया। एक साथ पांच बच्चों के जन्म से जहां अस्पताल के कर्मचारी चकित रह गए तो वही परिवार में सात साल बाद एक साथ पांच बच्चो की किलकारियों से जश्न का माहोल बन गया। लेकिन नियति को शायद कुछ औऱ ही मंजूर था डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी पांचो बच्चों ने दम तोड़ दिया। Woman gave birth to 5 baby at once
Also read: सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ खत्म, तीन दिनों में 11 घंटे तक किए सवाल जवाब
डॉक्टरो के अनुसार बच्चे प्री- मैच्चोर थे। इन नवजातों की उम्र करीब सात माह थी। जन्म लेने के बाद बच्चे कमजोर थे और उन्हें राजकीय हॉस्पिटल मातृ एवं शिशु इकाई स्थित एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। सभी नवजात 300-660 ग्राम तक वजन के थे। सभी को इनक्यूबेटर में रखा गया था। नवजातो को जयपुर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी…इसी दौरान जयपुर जाते समय दो लड़के और दो लड़कियों की मौत हो गई। जबकि एक लड़की ने जयपुर पहुंचकर हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया…परिवार में जश्न का माहौल मातम में बदल गया। नियति की क्रूरता देखिए। सात साल बाद रेशमा की गोद एकसाथ पांचो बच्चो की खुशियों से भरकर, पल भर में ही उसका संसार दोबारा सूना कर दिया। डॉक्टर पूरी कोशिश के बाद इन नवजातों को जिंदगी नहीं दे सके… Woman gave birth to 5 baby at once
Aluminium scrap energy efficiency Aluminium alloy segregation Scrap metal transportation regulations