Haryana
विधायक शैली चौधरी ने नारायणगढ़ में सुनी लोगों की समस्याएं

सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान) । विधायक शैली चौधरी ने अपने नारायणगढ़ स्थित निवास पर लोगों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी राम किशन गुज्जर व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। विधायक शैली चौधरी ने पार्षद सुधा शर्मा व अन्य गणमान्य लोगों सहित वार्ड 2 में लगाए गए पीने के पानी के ट्यूबवैल का दौरा भी किया। ट्यूबवैल का वार्ड के बुजुर्गों द्वारा उद्घाटन किया गया। पार्षद सुधा शर्मा ने बताया कि वार्ड 2 में पीने के पानी की भारी समस्या थी जिसके लिए उन्होंने विधायक शैली चौधरी को जानकारी दी व उनकी मदद से लोक निर्माण विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलकर वार्ड 2 में ट्यूबवैल लगवाया। अब पीने के पानी की समस्या का हल हो गया जिसके लिए सभी वार्डवासी विधायक शैली चौधरी का आभार व्यक्त करते हैं। विधायक ने कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से हल करवाया जायेगा। इस अवसर पर पार्षद सुधा शर्मा, नरेन्द्र देव शर्मा, रमेश शर्मा, बक्शी राम, सचिन वालिया, अनिल शर्मा, विंकल वर्मा, राजन वर्मा, श्याम लाल मित्तल, बचना राम सैनी, बरखा राम धीमान, रामेश्वर धीमान, निर्मल बक्शी, राम स्वरूप चौधरी, योगेश्वर शर्मा, चन्द्रपाल, राज कुमार शर्मा, प्रेम धीमान, जरनैल सिंह, अर्जुन सिंह, शमशेर वर्मा, वेद प्रकाश खुराना, गुरपाल सिंह, सुंदर लाल कम्बोज, सुमेर चंद सप्पल, देवकी नंदन, जगदीश चौहान व दिनेश धारी मौजूद थे।
Pingback: NTPCभर्ती 2021: 35 पदों के लिए 15 अप्रैल से पहले अप्लाई करे – Satya khabar india | Hindi News | न्यूज़ इन हिंदी | Breaking News in Hindi | Satya khabar i