सत्य खबर
देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ने अपने 13 साल के फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है।बता दें कि अनिल अंबानी से शादी से पहले उनका नाम सुपरस्टार राजेश खन्ना और अभिनेता संजय दत्त के साथ में जुड़ा था। इन दोनों के प्यार की खबरें मीडिया में सुर्खियां बटोरी थी। टीना और राजेश खन्ना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया आइए आज टीना की कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं।
अपने फिल्मी करियर की शुरुआत टीना अंबानी ने साल 1978 में फिल्म देश परदेश से की थी। इसमें उनके अपोजिट अभिनेता देवानंद थे। इस फिल्म में अमजद खान, अजीज खान, महमूद, प्राण और प्रेम चोपड़ा भी मुख्य भूमिकाओं में थे। आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण अभिनेता देवानंद ने ही किया है।
अपनी फिल्म देश परदेश में डेब्यू के बाद टीना अगले फिल्म ‘बातों बातों में’ नजर आए। इस फिल्म में टीना का किरदार एक नैंसी परेरा का रहा जो अपने विधवा मां और भाई के साथ रहती है। इस फिल्म में टीना के अलावा असरानी, अमोल पालेकर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में है।इसके बाद टीना मुनीम ने सुभाष घई की फिल्म कर्ज को साइन किया। इस फिल्म में टीना, ऋषि कपूर, सिमी गिरवाल, राज किरण, प्राण जैसे कलाकारों के साथ नजर आई।
साल 1981 में रमेश बहल के निर्देशन में बनी फिल्म हरजाई में टीना मुनीम की जोड़ी अभिनेता रणधीर कपूर के साथ थी। इस फिल्म में टीना और रणधीर के अलावा माला सिन्हा, शम्मी कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। साल 1981 में एक्शन थ्रिलर फिल्म कातिलों के कातिल रिलीज हुई। आपको बता दें कि इस फिल्म में धर्मेंद्र, ऋषि कपूर, टीना मुनीम, जीनत अमान, निरूपा राय, शक्ति कपूर और अमजद खान ने मुख्य भूमिका निभाई है।
साल 1981 में सुनील दत्त के निर्देशन में फिल्म रॉकी का निर्माण हुआ। इस फिल्म से टीना मुनीम और संजय दत्त की प्रेम संबंधों की चर्चाएं शुरू हो गई। दर्शकों ने इस जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया और इस फिल्म ने भी खूब नाम कमाया।
यह भी पढें:- महाराष्ट्र सरकार का दावा: जुलाई- अगस्त में कोरोना की तीसरी लहर मचा सकती है कहर
1983 साल में विजय आनंद के निर्देशन में रिलीज हुई फिल्म राजपूत में टीना को धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, हेमा मालिनी, राजेश खन्ना और रंजीता कौर के साथ मुख्य भूमिका में देखा गया। इस फिल्म में टीना जया का किरदार निभाया है। इसके बाद 1982 में ये वादा रहा ,1984 वांटेड डेड और अलाइव , 1985 आखिर क्या जैसी फिल्मों काम किया।
Aluminum scrap reuse and repurposing Scrap aluminium impact assessment Scrap metal business ethics
Metal scrap reprocessing facility Ferrous material repurposing Iron scrap recovery yard
Ferrous material recycling standards adherence, Iron recycling depot, Metal scrap industry expertise
специализированная медицинская клиника ПрофМедицина мед справка от врача сделать медицинскую справку задним числом Москва
batmanapollo.ru