सत्यखबर, अंबाला
अंबाला में तबलीगी मरकज से आये 5 जमातियो में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद सरकार ने टूरिस्ट वीजा पर भारत में आये उन विदेशी जमातियो के खिलाफ FIR दर्ज की थी जो जानकारी छिपा कर टूरिस्ट वीजा के बहाने धर्म प्रचार कर रहे थे। आज अंबाला पुलिस ने क्वारेंटाइन किये गये 9 विदेशी जमातियो को कोर्ट में पेश किया। इनमे 8 नेपाल के रहने वाले हैं और श्रीलंका का रहने वाला है।
बता दे की इन सभी को कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी किया। पुलिस का कहना है यह सभी अब पूरे तरीके से स्वस्थ है और इनके क्वारेंटाइन की अवधि पूरी हो गयी थी जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ से अदालत ने इन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।
https://www.youtube.com/watch?v=xTxNZP4dnS0
Aluminium salvage yard Aluminium scrap transportation solutions Scrap metal handling equipment