सत्यखबर सफीदों, (महाबीर) – डा. अंबेडकर स्टूडेंट फरंट ऑफ इंडिया की सफीदों इकाई के तत्वाधान में शुक्रवार को सफीदों उपमंडल के हाट गांव में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव के सरपंच बिजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में फ्रंट के प्रदेशाध्यक्ष जयदीप सिंहमार तथा पंचायती राज विभाग के एसडीओ कृष्ण पाटिल ने भी भाग लिया।
इस मौके पर बच्चों को स्कूली पाठ्ख्य सामग्री वितरित की गई। सावित्रीबाई फुले के महिला शिक्षा का प्रति ऐतिहासिक समर्पण की विस्तृत जानकारी देते हुए जयदीप सिंहमार ने उपस्थित लोगों को बच्चों में चरित्र निर्माण व उनकी शिक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि चरित्र व शिक्षा दोनों ही विकास के लिए जरूरी हैं।
समाज में जैसे माता सावित्री बाई फुले ने संघर्ष से खुद शिक्षा प्राप्त की और फिर घोर प्रतिकूल परिस्थितियों में लोगों, विशेषकर गरीबों, महिलाओं को शिक्षित किया और इसके लिए 20 स्कूल खोले जिनमें सभी समाज के लोगों को बिना किसी भेदभाव के पढ़ाया गया। उसी तरह आज भी इस दिशा में समर्पित होने की जरूरत है। कार्यक्रम में अक्षय कुमार, मोहित सिंहमार, योगेश हाट, कुलदीप सोलंकी, अरुण मेहरा व लाजपत राय सहित काफी तादाद में लोग मौजूद थे।
Aluminium scrap CNC cutting Scrap aluminium buyers Scrap metal distribution
Industrial metal salvage Ferrous metal brokerage Iron waste recovery yard
Ferrous material employee well-being, Iron scrap material recovery, Metal recycling solutions center