सत्य खबर , दिल्ली
अफगानिस्तान में तालिबान अपने पैर पसार रहा है और अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अफगान सुरक्षा बल अकेले आतंकियों का सामना कर रहे हैं| अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उनके सुरक्षा बलों ने सिर्फ 24 घंटों में अलग-अलग प्रांतों में 262 तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया|
सुरक्षा बलों ने कहा कि अभियान के दौरान 176 आतंकवादी घायल हुए और 21 आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया|मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान लगमान, नंगरहार, नूरिस्तान, कुनार, गजनी, पक्तिया, कंधार, हेरात, बल्ख, जोवजान, हेलमंद, कुंदुज और कपिसा प्रांतों में #ANDSF के संचालन के परिणामस्वरूप 262 तालिबान आतंकवादी मारे गए और 176 घायल हुए|
यह भी पढे…शिक्षक ने की 11 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
तालिबान का दावा है कि उसने देश के 90 फीसदी पर कब्जा कर लिया है| गौरतलब है कि अफगानिस्तान से विदेशी सैनिकों की 20 साल बाद लगभग पूरी तरह वापसी हो गई है| जिसके चलते तालिबान ने अधिक आक्रामक रुख अपनाते हुए देश के आधे हिस्से पर कब्जा कर लिया है|
Scrap aluminum buyers Aluminium scrap price index Scrap metal procurement firm