सत्यखबर, कोटा बारां
शक में हमेशा हर किसी का नुकसान ही हुआ है। पर यहां तो हैरानी की बात यह है कि अपनों पर शक तो जायज है पर पराओं पर शक और यही नहीं शक के आधार पर हत्या तक कर दी गई। बात हो रही है बारां जिला के बापचा थाना क्षेत्र के कडैयाहाट गांव की। जहां पर 10 जून को 40 वर्षीय विधवा महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने 35 दिन बाद आरोपी प्रेमी को पकड़ा है। ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने 16 लोगों के डीएनए के सैंपल की जांच कराई थी। रिपोर्ट आने के बाद गुरुवार को पुलिस ने आरोपी 35 वर्षीय भरत कुमार को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि कई साल से महिला व भरत के बीच प्रेम संबंध है। भरत कुमार को शक था कि महिला किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क में है। ये बात भरत को नागवार गुजरी और उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पत्थर या हथौड़ से महिला के चेहरे पर कई वार किए।
ये भी पढ़ें… पानीपत : शिक्षक करता था बच्चों के साथ गंदा काम, मिली 20 साल की कैद की सजा
वहीं महिला की मौत पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के कपड़े फटे हुए थे। कपड़ों पर सीमन लगा हुआ था। पुलिस को अंदेशा हुआ कि वारदात के पहले महिला के साथ संबंध बनाए गए हैं। एएफएसएल की टीम ने सैंपल लिए। वहीं पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल खंगाली। साथ ही गांव के लोगों से पूछताछ की। महिला के संपर्क में आने वाले व डॉग स्क्वाड के सुंघाने पर 16 संदिग्ध लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। महिला के कपड़े से सीमन की पुष्टि हुई। फिर एफएसएल की रिपार्ट में आरोपी का सैंपल मैच हुआ। इसी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली रहती थी उसके पति की 3 साल पहले सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके 4 बच्चे अलग घर में रहते थे। आरोपी भरत मृतका के गांव का ही रहने वाला है। पति की मौत के बाद मदद के बहाने महिला के सम्पर्क में आया था। महिला छोटे मोटे काम बताती थी। मेल मुलाकात का दौर आगे बढ़ा। दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। इस दौरान संबंध बने। वहीं भरत को शक हो गया था कि महिला अन्य लोगों से भी बात करती है। यही बात उसको नागवार गुजरी थी और मौके मिलने पर उसने विधवा महिला को मौत के घाट उतार दिया।
Aluminium scrap melting process Aluminium scrap electroplating Scrap metal assessment