सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री रेखा ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर, 2021 तक शुरू किए गए अभियान ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अनुसरण में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकुला के प्रशासनिक भवन में हरियाणा के जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के मुख्य न्यायिक मजिस्टेट्स-एवं-सचिवगण के साथ एक दिवसीय परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं हरियाणा राज्य प्राधिकरण के अध्यक्ष राजन गुप्ता ने किया कार्यक्रम में न्यायमूर्ति राजन गुप्ता ने कहा कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने लैंगिक समानता पर एनिमेटेड क्लिप और मध्यस्थता पर एक रेडियो, पब्लिसिटी जिंगल भी लाॅन्च किया है, जो सभी कानूनी जागरूकता शिविरों, सेवा शिविरों, स्कूलों, काॅलेजों और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्मों द्वारा लोगों तक पंहुचाने के उद्देश्य से चलाया जाएगा
उन्होंने कहा कि कानूनी सेवा प्राधिकरणों का काम केवल कानूनी सहायता प्रदान करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कानूनी सेवाओं की अवधारणा के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना भी है। समाज में रहने वाले बहुत से लोग अभी भी कानूनी सेवा प्राधिकरणों के कामकाज से अन्जान हैं,खासकर वे जो राज्य के दूरदराज और आंतरिक हिस्सों में रह रहे हैं। न्यायमूर्ति ने टैक्नोलाॅजी के उपयोग पर भी जोर दिया जो आज की दुनिया में अधिकतम लोगों तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस सम्बन्ध में हालसा द्वारा एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की गयी है, जिसमें मेगा और माईक्रो सर्विस डिलीवरी कैंप, कानूनी जागरूकता व कानूनी सहायता शिविर, महत्वपूर्ण दिनों पर विशेष अभियान, हाईब्रिड मोड के माध्यम से तत्काल कानूनी सहायता शिविर, मेलों में कानूनी सहायता स्टाॅलों, स्कूलों, काॅलेजों में प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएं, मोबाइल वैन के माध्यम से जागरूकता, घर-घर अभियान और कई अन्य गतिविधियों के माध्यम से पूरे अभियान में की जाने वालीे विभिन्न गतिविधियों की गणना की गई है।
यह भी पढ़ें:-जानिए किसने कहा 21 साल से कांग्रेस की बॉस हैं सोनिया गांधी, औपचारिकता थी सीडब्ल्यूसी की बैठक
उन्होंने बताया कि गत 13 अक्तूबर तक हरियाणा में कानूनी सेवा प्राधिकरणों ने 3,992 गांवों को कवर किया, जो पिछले 12 दिनों में हरियाणा के कुल गांवों का 60 प्रतिशत से अधिक है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा 2,896 कानूनी जागरूकता व कानूनी सहायता शिविर आयोजित किए गए। कुल 1,64,927 प्रतिभागियांे में से 60,548 व्यक्तियों को हाईब्रिड मोड के माध्यम से तत्काल कानूनी सहायता प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि 6 मेगा सर्विस कैंप और 104 माईक्रो सर्विस कैंप सहित विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से सेवा शिविर आयोजित किए गए, जिसमें राज्य भर में 19,620 और 4,524 व्यक्ति लाभान्वित हुए। गांवों में घर-घर जाकर दौरा किया गया, जिसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरणों ने 371 टीमों का गठन किया है, जिन्होंने 22,058 ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया लोगों को कानूनी सेवाओं की अवधारणा के बारे में शिक्षित करने के लिए मेलों में 114 कानूनी सहायता डेस्क स्थापित किए गए थे और इन हेल्प डेस्कों के माध्यम से 3,407 व्यक्तियों को कानूनी सहायता प्रदान की गई थी। हरियाणा में मोबाइल वैन के माध्यम से कानूनी जागरूकता पैदा की जा रही है और 13,948 लोगों को जागरूक किया गया है। शिक्षा विभाग, हरियाणा के सहयोग से, हरियाणा के स्कूलों, काॅलेजों में 482 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 25,131 छात्रों ने भाग लिया। विधिक सेवा प्राधिकरण भी प्रदर्शनियों के माध्यम से जागरूकता फैला रहे हैं।
Aluminium scrap technology advancements Scrap aluminum business Non-ferrous metal scrap
Metal reclaiming depot Ferrous scrap metal recycling Iron reprocessing and reclaiming
Ferrous material market rates, Scrap iron reprocessing, Bronze scrap recycling