सत्य खबर, चण्डीगढ़
जम्मू कश्मीर में बडगाम में एक कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट को गोली मारी गई है। इस पर हरियाणा आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। विवादित बयान देते हुए नवीन जयहिंद ने कश्मीरी पंडितों को एके 47 देने की मांग की है।
नवीन ने ट्वीट किया कि कश्मीरी पंडितों को हमेशा फुटबाल समझा गया है। सभी सरकारों ने घड़ियाली आंसू बहाए। कश्मीरी पंडित हमेशा से ही मरते रहे हैं। अगर सरकार कश्मीरी पंडितों को बचाना चाहती है तो उनको एके 47 दें पीएम नरेंद्र मोदी। तब देश मानेगा कि कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ काम किया है। सरकारी रिकॉर्ड में अब तक 2 ही कश्मीरी पंडित मारे गए.
आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने कुछ दिनों पहले जम्मू कश्मीर पुलिस से आरटीआई मांगी थी। जम्मू कश्मीर पुलिस के जम्मू मुख्यालय की डीएसपी एवं जन सूचना अधिकारी स्वाति शर्मा ने आरटीआई के जवाब में अपने 27 अप्रैल 2022 के पत्र द्वारा बताया कि आंतकवादियों के हाथों जिला जम्मू में वर्ष 1989 से आज तक सिर्फ 2 कश्मीरी पंडित मारे गए, जबकि इस दौरान आंतकवादियों द्वारा मारे गए कुल 274 लोगों में से 197 हिंदू ,37 मुस्लिम, 36 सिख व 2 अज्ञात थे।
पंजाब : 3 आरोपी 434 करोड़ की हेरोइन व 50 लाख नगदी सहित काबू
दूसरी ओर जोनल पुलिस हेड क्वार्टर कश्मीर के जन सूचना अधिकारी ने अपने 1 अप्रैल 2022 के पत्र द्वारा सूचना देने से इनकार करते हुए कहा कि आंतकवादियों के हाथों मारे गए कश्मीरी पंडितों व मुस्लिमों व अन्य धर्म के लोगों की संख्या बताने से व पलायनकर्ताओं की घर वापसी की सूचना देने से देश की एकता अखंडता व सुरक्षा खतरे में आ जाएगी। कपूर को केंद्रीय गृह मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी एवं केंद्रीय जन सूचना अधिकारी कबिराज साबर ने अपने 26 अप्रैल 2022 के पत्र द्वारा बताया कि उनके पास जम्मू कश्मीर में वर्ष 1989 से आंतकवादियों के हाथों मारे गए इन मृतकों की कुल संख्या की सूचना उपलब्ध नहीं है।
Aluminium scrap compliance Aluminum scrap utilization Metal byproduct utilization