सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में निर्वाचित पार्षद सुरेंद्र चहल अपने भारत दौरे के दौरान नरवाना पहुंचे। गांव जाजवान के सुरेंद्र चहल ने नरवाना में उनके नाते में चाचा दलबीर सिंह नरवाना के घर पर पारवारिक भेंट की। देश के राजनीतिक और सामाजिक हालातो पर चर्चा भी की। उन्होंने बताया कि किस तरह प्रकृति,पेड़, पौधे और मानव अधिकारों को लेकर बाहर के देश संजीदा हैं। उन्होंने आजकल देश के हालातों पर भी अपनी चिंता व्यक्त की। एक छोटे से गांव से ऑस्ट्रेलिया में एक काउंसिलर के पद तक पहुंचने के संघर्ष के बारे में भी बताया। सुरेंदर पिछले 12 साल से ऑस्ट्रेलिया में हैं। वे अपनी मेहनत के बलबुते पर पहले टैक्सी यूनियन के प्रधान बने। वे विदेश में रह कर भारतीय और खासकर हरियाणवी कल्चर को बढ़ावा देते हैं। भारतीय खिलाडियों को भी हर संभव मदद करते रहते हैं। उन्होंने फिलहाल हरियाणवी कला को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणवी गायक कुलबीर दनोदा, राजू पंजाबी, अन्नू कादयान के साथ मिलकर हरियाणा दिवस पर ऑस्ट्रेलिया में एक कार्यक्रम आयोजित करवाया। युवाओं को मेहनत करने का संदेश भी दिया व शिक्षा का महत्व भी समझाया।
Aluminium scrap remelting Aluminium scrap granulation Scrap metal retrieval