सत्यखबर असंध (रोहताश वर्मा) – भाजपा सरकार ने किसानों की धान को लूटने का काम कर रही है। न्यूनतम रेट से भी 400 रुपये कम दाम पर जीरी को लूटा जा रहा है। उक्त विचार इनेलो जिलाध्यक्ष यशवीर राणा और हलका प्रधान धर्मवीर पाढ़ा ने हल्के के गांवों में जननायक चौ. देवीलाल के जन्म दिवस पर 25 सितंबर को गोहाना रैली का न्यौता देते हुए कहे। उन्होने गांव बुडनपुर, जाणी, पिचोलिया, बाम्बरेहडी, बाल पबाना,चोरकारसा आदि गावों के कार्यकर्ताओ के साथ कर डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में पहुचने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से आहत किसान मजदूर दुखी और परेशान हैं। सरकार की शह पर किसानो की धान की फसल कोड़ियों के भाव में लूटी जा रही है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जनता सरकार के दुराचारों के खिलाफ अपना गुस्सा गोहाना रैली मे जाकर निकलेगी। उन्होंने कहा पैट्रोल-डीजल के दाम आसमान को छू रहे है। प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहा है। जिसका बदला जनता चुनाव में इनेलो-बसपा की सरकार बनाकर लेगी। इस अवसर पर उनके साथ, हरीसिंह संधु, प्रेम शाहपुर, फूल सिह मंजूरा, शीशपाल पाढा, महेंद्र पाढा, जगदेव पाढा, सतीश बल्हारा, सुरेश बैनिवाल, सरदूल सिंह , सुनहरा सिंह, रघबीर मलिक, नरेंद्र सिंधड, ओम प्रकाश, कुलदीप राणा आदि उपस्थित रहे।
Aluminium scrap secondary processing Aluminum recycling compliance Scrap metal reclamation and utilization services
Metal waste recovery center Ferrous material automation Iron reclaiming solutions
Ferrous waste recycling yard, Iron scrap reclaiming and recovery, Scrap metal reprocessing