हरियाणा

एमडीएन स्कूल में प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाये अपने मॉडल

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Haryana: तकनीकी खराबी के कारण भिवानी में कार में लगी आग, बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत
Haryana: तकनीकी खराबी के कारण भिवानी में कार में लगी आग, बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत

महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों द्वारा छुट्टियों में बनाए गए साइंस, सोशल साइंस, कंप्यूटर और आर्ट्स एंड क्राफ्ट के मॉडल्स को दिखाया गया। प्रदर्शनी में ब्लड टेस्ट, कैंडी मशीन और एटीएम विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृत्तियों की अध्यापिकाओं ने विशेष सराहना की। निर्णायक मंडल की भूमिका हिमानी शर्मा, संजय चौधरी, सुप्रिया पांचाल, करिश्मा, प्रियंका आर्य ने निभाई। प्राचार्या सुनीता नारंग ने कहा कि प्रदर्शनी लगाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि विद्यार्थियों में पढ़ाई के अलावा अन्य चीजों के प्रति रूचि पैदा हो। बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान भी होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी लगाने से बच्चों के अंदर आत्मविश्वास आता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। प्रदर्शनी के अंत में प्राचार्या सुनीता नारंग ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Haryana में पुलिस वाले के घर में घुसकर हुआ भयानक मर्डर, चुनावी रंजिश का शक!
Haryana में पुलिस वाले के घर में घुसकर हुआ भयानक मर्डर, चुनावी रंजिश का शक!

Back to top button