सत्यखबर, करनाल
करनाल में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला के गले पर पर निशान मिले है। सूचना के बाद सेक्टर-32-33 थाना के पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार, करनाल के उत्तम नगर के नवनिर्मित मकान में एसपी कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय बबली का शव पड़ा हुआ मिला है। प्राथमिक जांच में पुलिस ने महिला की हत्या किया जाना बताया है। पुलिस के अनुसार रस्सी गला दबाकर महिला को मारा गया। जिस मकान में शव मिला है वो भी उसके रिश्तेदारों का बताया जा रहा है। उत्तम नगर निवासी रोहताश लाठर ने बताया कि उनके पड़ोस में एक मकान का निर्माण चल रहा है। सुबह मकान मालिक यहां पर आया। कपड़े की तलाश करने लगा तो उसके मकान में एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पता चला कि महिला एसपी कॉलोनी की रहने बबली है। मृतका मकान मालिक की रिश्तेदार ही है।
ये भी पढ़ें… दिवाली के दिन आम आदमी को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, चेक करें नए रेट्स
इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि महिला के शव की सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में मर्डर लग रहा है। महिला का रस्सी से गला दबाकर मारा गया है। परिजन मौके पर आ चुके हैं। जो परिवार में पति-पत्नी ही रहते थे। महिला उसके पति के काम पर जाने के बाद रोजाना यहां पर आती थी। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Aluminium recycling feasibility study Aluminium scrap tertiary processing Sustainable scrap metal handling