सत्यखबर, पानीपत
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल पेपर लीक मामले में वांछित आरोपी को सीआईए-2 पुलिस ने गिरफतार किया है। मामले में कैथल पुलिस अब तक कुल 44 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को अदालत में पेश कर व्यापक पूछताछ के लिए 6 दिन का रिमांड पुलिस ने हासिल किया है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह की टीम ने कॉन्स्टेबल पेपर लीक मामले में वांछित आरोपी विकास उर्फ विक्की निवासी फरमाना को गिरफ्तार कर लिया। मामले में गिरफ्तार हो चुके आरोपी वेदप्रकाश निवासी रिटौली जिला रोहतक के साथ आरोपी विकास वारदात में लिप्त था। दोनों ने मिलकर आगे कैंडिडेट्स को आंसर-की उपलब्ध करवाई थी। मामले में पुलिस 10 इनामी आरोपियों सहित 44 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
कैथल सीआईए-1 टीम ने 7 अगस्त को माता गेट कैथल के पास से हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में संदीप और गौतम दोनों निवासी खापड जिला जींद के साथ नवीन निवासी प्यौदा को आंसर-की सहित काबू किया था। कैथल पुलिस ने मुख्यारोपी को गिरफ्तार करने सहित पूरे गिरोह का भंडाफोड किया है।
- नवीन गांव प्यौदा जिला कैथल।
- संदीप गांव खापड़ जिला जींद।
- गौतम गांव खापड़ जिला जींद।
- रमेश गांव थुआ जिला जींद।
- राजेश गांव किछाना जिला कैथल।
- अनिल गांव थुआ जिला जींद।
- संदीप गांव थुआ जिला जींद।
- संदीप गांव तारखां कलां जिला जींद।
- राजबीर गांव दरौली खेड़ा जिला जींद।
- राजेश गांव उचाना खुर्द जिला जींद।
- अशोक गांव उचाना कला जिला जींद।
- सुरेंद्र उर्फ बिट्टू गांव से सेगा जिला कैथल।
- नरेंद्र हिसार
- राजकुमार उर्फ राजू गांव खांडा खेड़ी जिला हिसार।
- अंकित गांव धमतान साहिब जिला जींद।
- विकास गांव धमतान साहिब जिला जींद।
- नसीर अहमद जिला पुलवामा जम्मू-कश्मीर।
- बलजीत सिंह गांव कुंबा खेड़ा जिला हिसार।
- अमन गांव का कापड़ो जिला हिसार।
- सुशील गांव कुचराना कलां जिला जींद।
- नरेश गांव सौंगरी जिला कैथल।
- नसीब गांव ब्राह्मणी वाला जिला कैथल।
- मुकेश थानेसर कुरुक्षेत्र।
- सोनू उकलाना जिला हिसार।
- धर्मबीर गांव मलिकपुर जिला भिवानी
- राकेश कुमार, नगर चिनचुरा हुगली पश्चिम बंगाल
- इजाज अमीन, दूद गंगा श्रीनगर
- जितेंद्र कुमार, सिंद्रा जम्मू-कश्मीर
- दयाचंद उर्फ मोती निवासी ढाणी ब्राह्मण जिला हिसार
- गुड्डू निवासी आर्य नगर हिसार
- नवीन, माजरा प्यो जिला हिसार
- सौरव, निवासी भोडा होशनांक जिला फतेहाबाद
- जितेंद्र, निवासी ढानी खुशहाल जिला भिवानी
- मुजफ्फर अहमद खान, निवासी गुल, जिला रामबन (जम्मू)
- वेद प्रकाश, रिटौली , जिला रोहतक
- प्रदीप, सेक्टर – 13 हिसार
- राजेंद्र, शिव नगर हिसार
- निहाल सिंह, निवासी ढानी खुशहाल जिला भिवानी
- रमेश, निवासी खुडाना जिला महेंद्रगढ़
- मोहम्मद अफजल
- अशोक उर्फ शोकी, निवासी खुडाना जिला महेंद्रगढ।
- कुलदीप, निवासी गांव खांडाखेडी जिला हिसार।
Aluminium scrap source identification Aluminium scrap remelting Metal waste trade