सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गांव लौन के पूर्व सरपंच दिलबाग सिंह नैन ने कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कु. शैलजा को पत्र लिखकर जल्द संगठन बनाने की गुहार लगाई है। उन्होंने पत्र में कहा है कि लंबे अरसे से प्रदेश में कांग्रेस का कोई संगठन नहीं है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता काफी हताश है। पहले पांच वर्ष डॉ. अशोक तंवर प्रदेशाध्यक्ष रहे। उन्होंने ना कोई जिला प्रधान बनाया और न ही किसी को ब्लाक की जिम्मेवारी सौंपी गई। जिससे कांग्रेस का ग्राफ निरंतर नीचे गिरता जा रहा है। कु. शैलजा को प्रधान बने करीब एक साल हो गया है। उन्होंने भी संगठन को मजबूत करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। नैन ने कहा कि अगर कांग्रेस का संगठन मजबूत करना है, तो तुरंत पदाधिकारियों की नियुक्ति की जानी चाहिए। प्रदेश के लोग भी भाजपा और जजपा के शासन से परेशान होकर कांग्रेस की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं।
Scrap aluminium waste management solutions Aluminium scrap recapturing Scrap metal residue