सफीदों, महाबीर मित्तल
उपमंडल के गांव कारखाना में सोमवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने सावित्रीबाई फुले प्रतीमा पर पुष्पांजली अर्पित करके उनको नमन किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने देश में महिला शिक्षा की अलख जगाई। वहीं उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने छूआछूत, सतीप्रथा, बाल विवाह, विधवा विवाह निषेध जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि हम सभी को महापुरुषों से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए और अपने बच्चों को शिक्षित करते हुए चरित्रवान तथा संस्कारवान बनाना चाहिए। इस मौके पर सरपंच रणबीर कश्यप, डॉक्टर अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष जयदीप सिंहमार, रवि नागर, रोशन लाल सैनी, टेकराम चौकीदार, प्रेम सिंह, हवा सिंह, धर्मपाल सैनी, कपिलख्, रविंद्र पंच, मोहित, शिवचरण, जीवन रंगा, मनदीप व कुलदीप सोलंकी मौजूद थे।
Aluminium recycling feedstock Aluminium scrap green initiatives Scrap metal product distribution