सत्य खबर, करनाल
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं. वहीं उनके समर्थन में कई कलाकार और खिलाड़ी भी अपना योगदान दे रहे हैं। सभी अलग-अलग अंदाज में किसानों को समर्थन दे रहे हैं। अब किसानों के समर्थन में बॉक्सर और ओलम्पिक खिलाड़ी सुमित सांगवान ने ट्रैक्टर पर अपनी बारात निकाली।
https://sat.magzian.com/खेत-से-गन्ना-तोड़ने-पर-किस/
सुमित किसान के बेटे हैं और उन्होंने किसान आन्दोलन का समर्थन करते हुए अपनी शादी में घोड़ी या रथ का इस्तेमाल ना करके ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया। सुमित ने बताया कि शगुन में जो पैसे आएंगे उसका वो किसान आंदोलन में सामान लेकर जाएंगे और किसानों के बीच बांटकर आएंगे। सुमित का ट्रैक्टर पर बारात लेकर जाना एक संदेश है उन किसानों के नाम जो सड़क पर बैठकर आंदोलन कर रहे हैं। सुमित अपने इस संदेश से और किसानों को जागरूक भी करना चाहते हैं।
वहीं बॉक्सर सुमित सांगवान को शादी की बधाई देने के लिए खेल राज्य मंत्री सन्दीप सिंह भी पहुंचे। बता दें कि सुमित सांगवान ने देश के लिए कई मेडल हासिल किए हैं, उन्होंने अपने पंच से विरोधियों के छक्के छुड़ाए हैं। सुमित ने रिंग में खूब नाम कमाया। इस नाम को और ऊंचा करते हुए बॉक्सर सुमित ने वीरवार को अपनी शादी को भी यादगार बना दिया।
Scrap copper waste disposal Copper scrap legal considerations Metal shearing services
Scrap Copper cable recycling center, Scrap metal repur, Copper extrusion scrap buyer