हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के हित में बनाई जा रही नीतियों की कांग्रेस भी कायल है। उन्होंने कहा कि राज्य की कृषि नीतियों को जहां कांग्रेस नेता उदाहरण के तौर पर पेश कर रहे हैए वहीं इन नीतियों को कांग्रेस अपने शासित राज्यों में अपना भी रही है। यह बात डिप्टी सीएम ने सोमवार को पत्रकारों के सवालों के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसानों की फसल खरीद व उसके भुगतान की पॉलिसी देश में सर्वश्रेष्ठ है और इस बात पर खुद कांग्रेस भी मुहर लगा रही है।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के एक ट्वीट के सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस पंजाब राज्य की कांग्रेस सरकार व उनके नेता किसानों के हितैषी बनकर किसान आंदोलन को आगे बढ़ा रहे थेए आज उनके नेताओं को भी यह समझ आ गया है कि हरियाणा सरकार अपनी नीतियों से राज्य के किसानों को कैसे आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सबसे पहले किसान आंदोलन का समर्थन किया था और आज उनकी पार्टी के ही प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा की कृषि नीतियों का जिक्र करते हुए उदाहरण पेश कर रहे है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यहीं नहीं हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों के खाते में समयबद्ध सीधा भुगतान करने व मंडियों के आधुनिकीकरण करने जैसे कदमों को आज पंजाब राज्य अपना रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने किसानों को लेकर कांग्रेस की नीति व नीयत पर सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस की नीति किसान विरोधी है और नीयति केवल उनके वोट लेने की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक एजेंडे के तहत कांग्रेस किसानों को भ्रमित कर रही थी, जिसे जनता और अब खुद कांग्रेस नेता भी उजागर कर रहे हंै।
पेपर लीक के मामले पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस पर तेजी से संज्ञान लेते हुए सख्त कानून बनाया है जो कि हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे यह दर्शाता है कि सरकार पेपर लीक मामले को लेकर कितनी ज्यादा गंभीर है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऐसे लोगों को रोकने के लिए सरकार ने नये कानून के जरिए सजा और लाखों रुपए के जुर्माने लगाने आदि का प्रावधान किया है ताकि ऐसे मामलों को सख्ती से निपटा जा सके। उन्होंने ये भी कहा कि पेपर लीक मामले में जहां जिसकी कमी सामने आएगी सरकार उस पर सख्त से सख्त कदम उठाएगी। वहीं पंचायत चुनाव के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों को सरकार अध्ययन करके आगे का फैसला लेगी।
जींद को जल्द मिलेगा नया बस अड्डा
वहीं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि जींद में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित किया गया नया बस अड्डा आगामी 30 दिन में शुरू हो जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस अड्डे पर पेयजल का कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि नए बस अड्डे के साथ सर्विस-लेन का निर्माण किया जाएगा ताकि बसों को अड्डे में प्रवेश व निकासी के समय परेशानी का सामना न करना पड़े। उपमुख्यमंत्री जिनके पास लोक निर्माण भवन एवं सडक़े विभाग का प्रभार भी है। सोमवार को हरियाणा विधानसभा में सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
डिप्टी सीएम ने बताया कि बस अड्डे का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया गया है इसलिए बस अड्डे में प्रवेश व निकास के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ सर्विस-लेन का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय मंडल के कार्यकारी अभियंता द्वारा 929.12 लाख रुपए उक्त सर्विस-लेन की लागत का अनुमान भेजा गया है परंतु अभी तक परिवहन विभाग जींद के महाप्रबंधक द्वारा यह राशि जमा नहीं करवाई गई है। दुष्यंत चौटाला ने बताय कि लागत राशि के जमा करवाने पर जल्द ही सर्विस-लेन का निर्माण कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए बस अड्डे में पेयजल की व्यवस्था के लिए भी परिवहन विभाग को लागत राशि जनस्वास्थ्य विभाग को जमा करवानी है। दुष्यंत चौटाला ने आश्वासन दिया कि उक्त दोनों विभागों द्वारा लागत राशि जमा करवाने के बाद जल्द से जल्द कार्य पूरा करके बस अड्डे को परिवहन विभाग को हस्तांरित कर दिया जाएगा।
Aluminium scrap warehousing Aluminium scrap purity standards Metal scraps recycle