सत्यखबर
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे है, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने 10 घंटे के लिए बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा में करीब 40 किसान संगठन शामिल हैं। 27 सितंबर को ही भारत बंद बुलाया गया, क्योंकि 27 सितंबर 2020 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किसान विरोधी कानूनों को मंजूरी दी और उन्हें लागू किया था। इसे आज एक साल पूरा हो गया है।
ये भी पढ़ें… पानीपत में रविवार को किसान महापंचायत व पुलिस परीक्षा को लेकर किए गए रूट तय, जानिए किसान किस रूट का करें प्रयोग
पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में दिखा असर
नेशनल और स्टेट हाईवे बंद हैं। स्कूलों ने बच्चों की छुट्टियां कर दी हैं। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने फिजिकल सुनवाई पर रोक लगा रखी है। पंजाब और हरियाणा में बस सेवाएं ठप हैं। रेलवे ट्रैकों पर किसान डटे हैं। कई ट्रेनें रोक दी गई हैं। कैंसिल कर दी गई हैं। पूरे के पूरे बाजार बंद हैं। कहा जाए तो पूरे देश में लोगों ने किसानों को भारत बंद में सहयोग किया है।कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस और दादर एक्सप्रेस कुछ टाइम पहले आकर खड़ी हुई हैं। दोनों ट्रेन यहीं पर खड़ी रहेंगी। मालवा एक्सप्रेस वैष्णो देवी कटरा की ओर जानी है, जबकि दादर एक्सप्रेस अमृतसर की ओर जानी है।
Aluminium scrap chemical treatment Scrap aluminium recycling efficiency Scrap metal commerce