सत्यखबर, कैथल
कैथल के गांव मोहना में रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने मां व बेटी की हत्या कर दी। जबकि बेटा घायल है। जिसके जिला नागरिक अस्पताल में दाखिला करवाया गया गया है। प्रथम दृष्टता के अनुसार गीता पत्नी ऋषि व उसकी आठ वर्षीय लड़की सुविधा का रात को तेज हथियार से हत्या कर दी गई। जबकि लड़का शुभम के भी चोट हैं, जिसे पूंडरी के गुरु नानक अस्पताल में दाखिला करवाया गया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के पति ऋषि की एक साल पहले मौत हो चुकी है। पूंडरी थाना के एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि मां व बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में लाया गया है। गहनता से जांच की जा रही है।
एसएचओ निर्मल ने बताया कि महिला गांव में बाहरी क्षेत्र में रहती है। यही कारण रहा कि हत्या का जानकारी लोगों को सुबह के समय मिल पाई। उन्होंने बताया कि अभी महिला के बेटे शुभम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुभम द्वारा जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाएगी। शुभम के अभी बयान नहीं हो पाए हैं। जैसे ही शुभम कोई जानकारी देता है तो उस पर जानकारी मिल पाएगी। हालातों को देख कर स्पष्ट है कि हत्यारों ने मां बेटी की बड़ी बेरहमी से हत्या की है। फर्श पर हर तरफ खून से फैला हुआ था और महिला गीता का शव खून से लथपथ नीचे फर्श पर पड़ा था। बच्ची सुविधा का शव बेड पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर भी कई वार किए गए थे। मौके को देखकर साफ है कि महिला ने खुद और अपने बच्चों को बचाने के लिए हमलावरों से खूब संघर्ष किया है, क्योंकि बेड पर एक ही गद्दा था। तकिये नीचे फर्श पर पड़े थे। महिला का शव दरवाजे के पास पड़ा था। महिला के पति ऋषि की एक साल पहले हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई है। एसे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं किसी जमीनी विवाद के चलते तो हत्या नहीं की गई हो।
ये भी पढ़ें… पंचायत चुनाव को तैयार सरकार, जानिए फिर क्यों टल रहे इलेक्शन
बता दें कि जिले में एक महीने में दूसरा डबल मर्डर हो गया है। इससे पहले 24 सितंबर काे कैथल शहर के जींद रोड स्थित आढ़ती दंपत्ति का घर में घुसकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। इसी तरह से अब बुधवार की देर रात में गांव मोहना में मां व बेटी की हत्या कर दी गई है।
Aluminium recycling contributions Aluminium scrap entrepreneurship Scrap metal reutilization yard