सत्यखबर
देश में कोरोना की रफ्तार में दिन प्रतिदिन कमी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में 70,421 नए मामले सामने आए,जबकि 3,921 लोगों की जान चली गई। जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 3,74,305 पंहुच गया है। वहीं अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2,9510,410 हो गई है। जिसमें से 2,8162,947 लोग ठीक हो चुके है। पिछले 24 घंटे में 1,19,501 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। तो वहीं अभी तक 25,48,49,301 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।
ये भी पढ़ें… हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी व बारिश से मौसम हुआ सुहवना
उल्लेखनीय है कि रविवार को देश में 68,362 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 1 लाख 13 हजार 3 मरीज ठीक हो गए, जबकि 3,880 लोगों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 48,593 की कमी आई। अब सिर्फ 9 लाख 72 हजार 577 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह पिछले साल 17 सितंबर को आए पहले पीक से भी कम हैं। तब 10 लाख 17 हजार 705 एक्टिव केस थे। इसके बाद इनमें कमी होती गई।
इस साल 17 फरवरी को एक्टिव केस 1 लाख 33 हजार 79 तक पहुंच गए। यहां से यह आंकड़ा दूसरे पीक की ओर बढ़ना शुरू हुआ। यह 9 मई को सबसे ज्यादा 37 लाख 41 हजार 302 तक पहुंचा, फिर इसमें गिरावट आने लगी।
Aluminum scrap market trends Aluminum recycling logistics Metal waste recycling center