सत्य खबर, जींद, महाबीर मित्तल: कोरोना की इस महामारी में जहां आम आदमी तो क्या रिश्तेदार तक कोविड मरीजों के पास जाने से हिचकिचाते हैं वही सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा हर रोज सिविल हस्पताल कोविड वार्डों में जा जाकर कोविड मरीजों को खाना बांटना बहुत बडे पुण्य का काम है। यह व्यक्तव्य जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष एंव प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल ने दिया। राजकुमार गोयल आज यहां सिविल हस्पताल में भारत विकास परिषद वीर शाखा द्वारा आयोजित भोजन वितरण कार्यक्रम में अपनी सेवाएं देने पहुंचे थे। इस अवसर पर बाल धर्मार्थ हस्पताल के प्रधान ईश्वर गोयल, परिषद की अध्यक्षा रेणु दलाल, जिला सचिव संजय शर्मा, मनजीत भोंसला, धर्मपाल, राजेश दुहन, अनिल कुमार, कृष्ण सिंगला इत्यादि रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर राजकुमार गोयल ने कहा कि भारत विकास परिषद वीर शाखा द्वारा करीबन 3 सप्ताह से लगातार दोनों टाईम सिविल हस्पताल के कोविड वार्डों मे जा जाकर मरीजों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। अब तक संस्था करीबन 5 हजार भोजन के पैकेंट बांट चुकी है। संस्था का यह कार्य बहुम सराहनीय है। इस कार्य की जितनी भी प्रशंसा कि जाए कम है। मन से की गई इस प्रकार की सेंवा ही समाज की सच्ची सेवा है। इस मौके पर बाल धर्मार्थ हस्पताल के प्रधान ईश्वर गोयल ने कहा कि कोरोना की इस महामारी में भारत विकास परिषद वीर शाखा कोविड मरीजों की जो सेवा कर रही है इसके लिए उनके पास प्रशंसा करने के लिए कोई शब्द नही है। हम उनको सेल्यूट करते है। इस मौके पर संजय वर्मा ने कहा कि उनकी संस्था 11 मई से लगातार दिन में भी और रात को भी कोविड के मरीजों के लिए भोजन उपलब्ध करवा रही है। जब मरीजों की संख्या बढने पर राजकीय महाविधालय में भी कोविड आइसोशलेशन सैन्टर बनाया गया तो वहां भी लगातार कोविड मरीजो के लिए भोजन भेजने की व्यवस्था शुरू की। वर्मा ने कहा कि आगे भी लगातार उनकी संस्था इसी प्रकार अपनी सेवाएं देती रहेगी।
Aluminum metal scrap Aluminium recycling monitoring Metal recycling solutions yard