ITBP bus fell into a ditch, six soldiers martyred
सत्य खबर, जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में छह जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कई घायल हुए हैं। बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर 19 एंबुलेंस तैनात हैं।ITBP bus fell into a ditch, six soldiers martyred
ALSO READ:
PM मोदी ने अरविंद केजरीवाल को दी बर्थडे की बधाई, दिल्ली के CM ने दिया ये जवाब
जानकारी के अनुसार, एक बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। 37 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे।
बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।ITBP bus fell into a ditch, six soldiers martyred
ALSO READ:
मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर फटा बम, दो की मौत
ALSO READ:
गुरुग्राम में दर्दनाक सड़क हादसा, जरा सी देर में कैसे बुझ गए 4 घरों के चिराग
पुलिस के अनुसार, अनंतनाग जिले में चंदनवाड़ी पहलगाम के पास सड़क दुर्घटना में आईटीबीपी के छह जवान शहीद हो गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल श्रीनगर ले जाया जा रहा है।
Aluminium recycling facility management Aluminum scrap utilization Metal scrap recovery and reprocessing