सत्य खबर, इंडिया
कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ट्रैक्टर पर चल रही ‘खेती बचाओ यात्रा’ के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब यह यात्रा हरियाणा में एक ही दिन की होगी। पंजाब से यात्रा मंगलवार दोपहर करीब 12:15 बजे देवीगढ़ बॉर्डर से हरियाणा में प्रवेश करेगी। 1:15 बजे पिहोवा में स्वागत होगा।
1:45 बजे सरस्वती खेड़ा से यात्रा पिहोवा मंडी पहुंचेगी। 2:45 बजे नुक्कड़ मीटिंग होगी। शाम 5:30 बजे कुरुक्षेत्र में नुक्कड़ मीटिंग होगी। यहीं से यात्रा का समापन होगा। पहले 2 दिन की यात्रा व करनाल में समापन था। इसलिए सरकार ने दोनों जिलों में पुलिस की 6-6 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की हैं।
कुरुक्षेत्र में अम्बाला रेंज के आईजी वाई पूरण कुमार व करनाल में आईजी भारती अरोड़ा की ड्यूटी थी। यात्रा की वीडियोग्राफी भी होगी। गृहमंत्री अनिल विज ने होम सेक्रेटरी, डीजीपी, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर व सीआईडी चीफ के साथ मीटिंग के बाद कहा कि राहुल को जुलूस के साथ हरियाणा में नहीं घुसने दिया जाएगा। केवल 100 लोग ही उनके साथ रह सकते हैं। डीजीपी मनोज यादव ने बताया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने दोनों जिलों के डीएम से यात्रा की परमिशन ली है। रैली की परमिशन नहीं है।
सीएम बोले- किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि राहुल गांधी को हरियाणा में आने से रोका नहीं जाएगा। लेकिन किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
Aluminium recovery efficiency Aluminium recycling research and development Metal reclaiming depot