राष्‍ट्रीय

गांव दनौदा कलां में लड़की के जन्म पर किया कुआं पूजन

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Kannada language controversy: बेंगलुरु में महिला ने ऑटो ड्राइवर को चप्पल से मारा! महिला की हरकत पर सोशल मीडिया में हंगामा
Kannada language controversy: बेंगलुरु में महिला ने ऑटो ड्राइवर को चप्पल से मारा! महिला की हरकत पर सोशल मीडिया में हंगामा

लड़की ही माता-पिता का असली गहना होती है, जो उनके सुख-दु:ख में काम आती है। इसी बात को लेकर गांव दनौदा कलां में लड़की के जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लड़की नीतू के पिता बहादुर और मां सीमा ने कहा कि उनके घर पहली संतान के रूप में लड़की ने जन्म लिया है। वे लड़की के जन्म पर बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं, इसलिए जैसे लड़के के जन्म पर कुआं पूजन किया जाता है, वैसी ही लड़की नीतू के जन्म पर किया गया। उन्होंने कहा कि वो अपनी बेटी को एक लड़के की तरह ही पालेंगे और उसकी परवरिश में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। वहीं लड़की के दादा रामकुमार और दादी दुलारी देवी ने कहा कि आज बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं समझा जाता है, बेटियां ही दो घरों को संभालती हैं। वे अपनी पोती को पढ़ा-लिखाकर उच्च पद पर बैठना चाहेंगे।

Delhi Airport पर IndiGo flight में टर्बुलेंस का खौफनाक अनुभव! मई में दूसरी बार इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस का शिकार
Delhi Airport पर IndiGo flight में टर्बुलेंस का खौफनाक अनुभव! मई में दूसरी बार इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस का शिकार

Back to top button