हरियाणा
सामाजिक समरसता को समर्पित होगा दिव्य गीता सत्संग महोत्सव – विजयपाल
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज करेंगे गीता ज्ञान अमृत वर्षा
सत्यखबर सफीदों (महाबीर मितल) – राष्ट्रीय कीर्ति आह्वान समिति के राष्ट्रीय संयोजक एवं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य विजयपाल सिंह एडवोकेट ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय कीर्ति आह्वान समिति एवं श्री कृष्ण कृपा परिवार के तत्वाधान में आज बुधवार से आयोजित होने वाला दिव्य गीता सत्संग महोत्सव सामाजिक समरसता को समर्पित होगा। नगर की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा और वे तीनों दिन गीता ज्ञान की अमृत वर्षा करेंगे। इस महोत्सव में सफीदों की लगभग सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं अपना-अपना सहयोग दे रही हैं।
READ THIS:- सफीदों में आचार संहिता का असर हुआ शुरू
विजयपाल सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर एक बजे ऐतिहासिक श्री नागक्षेत्र मंदिर से 1100 महिलाएं कलश उठाकर कथास्थल पर पहुंचेंगी। सांय साढ़े 3 से 6 बजे तक तीनों दिन ज्ञानानंद महाराज की दिव्य वाणी से धर्मलाभ मिलेगा और हर रोज कथा के उपरांत महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। बुधवार को ही 3 बजे हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवरपाल सिंह गुर्जर जीओ गीता प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। पै्रस कांफ्र्रेस के उपरांत विजयपाल सिंह ने आयोजन स्थल के पंडाल व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हरियाणा गौसेवा आयोग के सदस्य श्रवण गर्ग, अग्रवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष प्रवीण मित्तल, विशाल गोयल, प्रमोद कौशिक व हरीश कंसल मौजूद थे।