सत्य खबर गोहाना
किसान अब मनचाही अनाज मंडी अथवा खरीद केंद्र पर जाकर अपनी फसलें नहीं बेच सकेंगे। मार्केट कमेटी मुख्यालय ही तय करेगा कि किसान को अपनी फसल किस अनाज मंडी अथवा खरीद केंद्र पर लेकर जानी है। मुख्यालय किसान को मैसेज भेजकर उसे फसल लेकर आने की सूचना देगा। किसान के पास जिस अनाज मंडी अथवा खरीद केंद्र का नाम भेजा गया है, उसकी फसल का ऑनलाइन गेटपास उसी खरीद केंद्र की लोकेशन में जारी होगा। किसान को अपनी फसल मुख्यालय द्वारा निर्धारित किए गए खरीद केंद्र पर ही जाकर बेचनी होगी। यह व्यवस्था बाजरा और पीआर किस्म के धान की खरीद के लिए ही लागू की गई है।
सरकार ने बाजरा और पीआर धान की खरीद के लिए नई अनाज मंडी के साथ-साथ कई खरीद केंद्रों को भी चिह्नित किया हुआ है। खरीद केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। फसल लेकर आने के लिए मार्केट कमेटी मुख्यालय ने मैसेज सिस्टम व्यवस्था लागू की हुई है। इसके अंतर्गत मुख्यालय फसल मंगवाने के लिए किसान के पास मैसेज भेजता है। मैसेज मिलने पर ही किसान अपनी फसल को मंडी में लेकर आ सकता है।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%89%e0%a5%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87/
कमेटी अधिकारियों के अनुसार इस बार मुख्यालय ही किसान की फसल मंगवाने के लिए मंडी अथवा खरीद केंद्र निर्धारित कर रहा है। किसान अपनी मर्जी से मंडी व खरीद केंद्र का चुनाव नहीं कर सकता है। मुख्यालय किसान को मैसेज कर उसके आसपास के खरीद केंद्र की लोकेशन भेज देता है। मैसेज में फसल लेकर आने का दिन भी लिखा होता है। किसान केवल निर्धारित किए गए दिन को ही खरीद केंद्र पर अपनी फसल लेकर आ सकता है। दूसरे खरीद केंद्र और अनाज मंडी में उस किसान के नाम का गेटपास ही जारी नहीं होगा।
36230 क्विंटल फसल की हो चुकी है आवक
अनाज मंडी में फसल की आवक लगातार बढ़ रही है। अधिकारियों के अनुसार प्रतिदिन औसतन आठ से दस हजार क्विंटल फसल की आवक हो चुकी है। मंडी में अब तक करीब 36230 क्विंटल फसल की आवक हो चुकी है। इनमें 2009 क्विंटल बाजरा, 27615 क्विंटल धान और 8606 क्विंटल कपास की फसल शामिल है।
मुख्यालय के आदेशानुसार करवाई जा रही है खरीद
फसल खरीद के लिए मुख्यालय ने मैसेज सिस्टम व्यवस्था लागू की। मैसेज मिलने के बाद किसान निर्धारित खरीद केंद्र पर फसल लेकर पहुंचे और खरीद केंद्रों पर कर्मियों की ड्यूटी लगाई। जगजीत काद्यान, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना।
केवल एक ही खरीद केंद्र पर शुरू हुई खरीद
मार्केट कमेटी मुख्यालय ने अनाज मंडी में किसानों की भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए बाजरा व पीआर धान की खरीद के लिए सात केंद्र चिह्नित किए हुए हैं। इनमें बरोदा, भैंसवाल कलां, बिचपड़ी, कथूरा, मुंडलाना, रूखी और कासंडी शामिल हैं। इनमें से अब तक केवल बरोदा खरीद केंद्र पर ही बाजरा की खरीद शुरू हुई है। शनिवार को हैफेड एजेंसी ने बरोदा खरीद पर करीब 41 क्विंटल बाजरा की खरीद की थी।
Aluminium recycling cost efficiency Aluminium recycling byproducts Scrap metal industry news