सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
किसी भी काम को अंजाम देने के लिए पुरूष व महिला का जहां सहयोग जरूरी होता है, वहीं घर को स्वर्ग बनाने के लिए एक अकेली महिला ही काफी होती है। यह कथन प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेया उपाध्यक्ष विद्यारानी दनौदा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कही। विद्या रानी दनौदा ने कहा कि एक पति के लिए पत्नी खुद में समर्पण है। अगर नारी उसकी साथी है, तो वहां सुख की संभावना लगातार बनी रहती है और फिर वह मां है तो वह एक साक्षात परमात्मा का रूप होती है। विद्या रानी ने कहा कि आओ हम सब मिलकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐसी सशक्त, समर्पित और त्यागमयी नारी का सम्मान करें और महिलाओं को समाज में उचित स्थान दिलवाने का निरन्तर प्रयास करते रहें, ताकि यह देश तरक्की करने में समर्थ बन सके।
Aluminium scrap waste minimization Aluminium scrap community outreach Metal scrap recovery and reprocessing