हरियाणा

चुनाव जरूर है चुनौती, टिकटार्थियों में प्रतिस्पर्धा अच्छी बात, जो योग्य होगा उसे मिलेगी टिकट – सुभाष बराला

सत्यखबर रोहतक (दिनेश कौशिक) – दूसरी पार्टियों से भाजपा में नेताओं के आने का शिलशिला रुक रही रहा है, जिसके चलते विधानसभा सीटों पर टिकट के दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। जो टिकट बंटवारे के समय भाजपा के लिए सिरदर्द बन जाएगी। जिसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला चुनौती तो माँ रहे हैं, लेकिन इस चुनौती से पार पाने का दावा कर रहे हैं। बराला रोहतक़ के विकास भवन में भाजपा संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक को सम्बोधित करने पहुंचे थे।

आज भाजपा ये देख कर खुश हो रही है कि दूसरी पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल हो रही है। लेकिन यह विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए सिरदर्द बन जाएगी क्योंकि विधानसभा चुनाव का टिकट एक को ही मिलना है, लेकिन कई सीटों पर टिकट के दावेदार कई है। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी इसे चुनौती तो मान रहे हैं, लेकिन इस चुनौती से पार पाने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा दावेदार होना अच्छी प्रतिस्पर्धा की निशानी है। इस प्रतिस्पर्धा में जितने वाले दावेदारों को टिकट दे दी जाएगी। ये चुनौती लोकसभा चुनाव में आई थी, लेकिन उसे बखूबी सुलझा लिया गया था। जहां तक महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की बात है तो जीतने वाली महिला कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी जाएगी।

Weather Update
Weather Update : हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, यहां देखें IMD का ताजा पूर्वानुमान

बराला ने कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव की कमान सौंपी गई थी। लेकिन उसका भाई राहुल गांधी ऐसी सीट से हार गया, जो कांग्रेस पार्टी कभी नही हारी थी। इसलिए हरियाणा में प्रियंका गांधी का कोई जादू चलने वाला नही है। अगर वे कमान सम्भालती है तो उनका स्वागत है। भाजपा ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है, जिसके लिए यह बैठक बुलाई गई।

Haryana Electricity : हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब प्रति यूनिट देने होंगे इतने रुपये; जेब होगी ढीली
Haryana Electricity : हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब प्रति यूनिट देने होंगे इतने रुपये; जेब होगी ढीली

Back to top button