हरियाणा

जनता के सामने बह जाते हैं सभी गढ़ – अरविंद शर्मा

सत्यखबर रोहतक (दिनेश कौशिक) – गढ़ी सांपला किलोई भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कोई गाड़ी नहीं है और इस चुनाव में जनता यह उन्हें दिखा भी देगी कहना है रोहतक लोकसभा से भाजपा सांसद अरविंद शर्मा का वह आज रोहतक जिले के नयाबास गांव में हिंदी आंदोलन के शहीद सुमेर सिंह के शहीदी दिवस पर आयोजि कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। साथ ही सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने बॉर्डर पर शहीद होने वाले सैनिकों के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार बताया।

सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में गढ़ी सांपला किलोई भारतीय जनता पार्टी के लिए कोई चुनौती नहीं है। चुनाव चुनाव की तरह लड़ा जाता है। जनता जिसके साथ होती है वह हर चुनौती से पार उतर जाता है। गढ़ी सांपला किलोई को भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ मानना निराधार है। क्योंकि गढ़ किसी नेता का नहीं होता, गढ़ केवल जनता का होता है। जनता के सामने सभी गढ़ बह जाते हैं। जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने काम किए हैं, उससे यह तय है कि हरियाणा प्रदेश में भी भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे
Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे

वहीं सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू अब्दुल्ला परिवार से चोंच ना लड़ाते तो भारत पाकिस्तान के बॉर्डर पर इतनी शहादत नहीं होती। सबसे ज्यादा शहादत हरियाणा प्रदेश के जवानों की हुई। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को हटाकर उन लोगों के मुंह पर तमाचा मारा है जो इस देश को तोड़ने का काम कर रहे थे। उन्होंने तो यहां तक कह दिया की अब पीओके की बारी है। क्योंकि पूरा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

Haryana News: 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पूर्व पार्षद, इलाज के बहाने पहुंचा अस्पताल
Haryana News: 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पूर्व पार्षद, इलाज के बहाने पहुंचा अस्पताल

Back to top button