बोले :- कांग्रेस की जीत राहूल गांधी के अथक परिश्रम एवं कुशल नेतृत्व का ही परिणाम
सत्यखबर तरावड़ी, (रोहित लामसर) – हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्ञान सहोता ने कहा कि जिस तरह से राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नतीजे सामने आए हैं, उससे साफ जाहिर होता है कि अब जनता भाजपा को पूरी तरह से नकार चुकी है। जनता ने अब अपना रूझान जनहितैषी पार्टी कांग्रेस को किया। सहोता ने कहा कि अब हरियाणा प्रदेश और हल्का नीलोखेड़ी की जनता भी भाजपा की दमनकारी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्ञान सहोता गोल मार्किट स्थित किसान बस्ती में कांग्रेस पार्टी की जीत पर कार्यकत्र्ताओं का मुंह मीठा करवा रहे थे। उन्होनें कार्यकत्र्ताओं को मिठाई बांटकर व ढोल नगाड़ों के साथ अपनी खुशी जाहिर की। कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए ज्ञान सहोता ने कहा कि पार्टी की जीत को लेकर कार्यकत्र्ताओं में खुशी की लहर है। यह कांग्रेस प्रमुख राहूल गांधी के अथक परिश्रम एवं कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है। भविष्य में राहूल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
सहोता ने कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और आम जनता, किसान वर्ग, युवा वर्ग, मजदूर वर्ग सभी के हितों का ध्यान रखते हुए प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया जाऐगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मुनीष परवेज राणा, शम्मी कपूर, बिल्लू शर्मा, मुनीष भार्गव, दिनेश मुंजाल, सागर शर्मा, सुभाष शामगढ़, नरेश शर्मा, प्रेम शर्मा, धर्मवीर सीकरी, तरसेम, सुखविंद्र डाबरथला, मनोज यूनिसपुर, बलजिंद्र, रजत, सोनू, बिल्लू, प्रिंस, पिंकू, चरणदेव कामरा, ओमपाल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह, करण सिंह, विरेंद्र मुंजाल, डैविड मुंजाल, अश्वनी मुंजाल, ओमप्रकाश सरोहा, जोगिंद्र, मुनीष अंजनथली, जगाराम, गुरपेज सिंह, सुभाष वैध, सतपाल फौजी, कृष्ण सांवत, मोनी व प्रभु समेत कई लोग मौजूद रहे।
Metal recovery and repurposing solutions Ferrous material shearing Iron waste repurposing center
Ferrous material recycling cost-effectiveness analysis, Iron scrap processing plant, Metal scrap sourcing
Scrap aluminium casting Aluminum recycling regulations Metal reclaiming processing