सत्य खबर । गोहाना
इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी के दरवाजे हमेशा सबके लिए खुले हैं। हमें किसी से भी कोई द्वेष नहीं है। इनेलो सुप्रीमो ने पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को चुनौती दी कि वह बताएं कि 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे क्या काम किया।
सीएम मनोहर लाल पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जनता से नाराजगी का आलम यह है कि सीएम हों या उनके मंत्री-विधायक, भारी पुलिस बल के बिना किसी गांव में घुस तक नहीं सकते।
चौटाला ने इंकार किया कि जजपा के अलग होने के बाद इनेलो का वोट बैंक खिसका है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक नहीं खिसका, कुछ स्वार्थी किस्म के लोग पार्टी छोड़ कर चले गए थे। इनेलो सुप्रीमो अपने बड़े बेटे डॉ. अजय सिंह चौटाला व डिप्टी सीएम पोते दुष्यंत चौटाला के प्रति तल्ख नजर आए।
प्रदेश की गठबंधन सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कर रही कार्य : दुष्यंत चौटाला
इनेलो में विभाजन के समय डॉ. अजय सिंह चौटाला की ओर दिए बयान कि वह एक दिन अपने पिता को अपने साथ आने के लिए मजबूर कर देंगे, पर इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि कौन, किसको मजबूर कर सकता है।
दुष्यंत के बारे में उन्होंने दावा किया कि वह तो अपने चुनाव क्षेत्र तक में नहीं घुस सकता। उचाना कलां से चुनाव जीतने के बाद दुष्यंत आज तक वहां के मतदाताओं का धन्यवाद करने तक नहीं गया। ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ इनेलो जमकर लड़ाई लड़ेगी।
Aluminum recycling consultation Aluminium scrap powder production Scrap metal safety protocols