हरियाणा

जन आशीर्वाद यात्रा का ढकोसला कर गुमराह करने का कुप्रयास कर रही है भाजपा – सज्जन सिंह

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम
Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम

भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा सज्जन सिंह नरवाना ने भाजपा की प्रदेश की जनता को बरगला कर गुमराह करने वाली कुनीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश की भोली-भाली जनता की भावनाओं के साथ बहुत बड़ा छलावा है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश को हर क्षेत्र में लूटने का काम किया है। हरियाणा प्रदेश का अमन-चैन और भाईचारा नष्ट करने वाली भाजपा आज किस प्रकार का जन आशीर्वाद चाहती है, प्रदेश की जनता के समझ से परे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री आगामी विधानसभा चुनाव को देखकर अपना लाव- लश्कर लेकर प्रदेश की भोली-भाली जनता को बरगलाने के लिए निकल पड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सवाल करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को गुमराह करने की बजाय ईमानदारी से यह बताएं की पिछली कांग्रेस पार्टी की सरकार ने 5 पावर प्लांट लगाए थे, उन्होंने कितने लगवाए हैं। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने 6 रेलवे लाइन बिछाई थी, भाजपा सरकार ने कितनी रेलवे लाइन बिछाई। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने किसानों को उनकी फसल के उचित दाम दिलवाए थे और भाजपा सरकार ने प्रदेश के किसानों की फसल को लूटवाने का काम किया है। फिर आज मुख्यमंत्री किस मुंह से प्रदेश की जनता से जन आशीर्वाद मांगने का ढोंग रचा रहे हैं।

Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!
Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!

Back to top button