सत्यखबर जाखल (दीपक) – आज नगरपालिका जाखल में नगरपालिका प्रधान धर्मा की अध्यक्षता में जाखल मंडी के अंदर मशाल जुलूस निकाला गया। इसका समर्थन करने हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ राज्य कार्यकारिणी मैं संगठन सचिव धर्मेंद्र डांडा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फतेहाबाद से अजीत शास्त्री सर्व कर्मचारी संघ जाखल ब्लॉक प्रधान मुरारी शर्मा सचिव संदीप कुमार त्रिलोचन सिंह फायर ब्रिगेड जाखल के अन्य साथी भी समर्थन करने पहुंचे। नगरपालिकासंघ हरियाणा की जाखल इकाई व अन्य साथी मौजूद रहे।
इसमें सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को मनवाने के लिए जुलूस निकाला गया कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना ,न्यूनतम वेतन ₹ 18000 दिलाने, 20 मई 2018 को नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ बातचीत में सरकार द्वारा सहमत मांगों को अतिशीघ्र पूरा करना, 20 जुलाई को सरकार के साथ हुई समझौते को शीघ्रता से लागू करना सभी कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान करना, सभी विभागों के अंदर खाली पड़े पदों को नियमित भर्ती से भरना, सरकार की श्रम कानूनों में बदलाव की कड़ी आलोचना की गई।
सर्व कर्मचारी संघ जिला फतेहाबाद सदस्य अजीत शास्त्री जी ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के राष्ट्रीय परिस्थितियों पर प्रभाव वह सरकार की पीपीपी की नीतियों की वे निजी करण उदारीकरण श्रम कानूनों के आम व्यक्ति पर पड़ने वाले प्रभावों को विस्तारपूर्वक समझाया। संगठन सचिव धर्मेंद्र डांडा ने सरकार द्वारा लागू की गई नीतियों की आलोचना की वह कर्मचारी विरोधी नीतियों से कर्मचारियों का अवगत कराया। उन्होंने बताया कल सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला फतेहाबाद जिला प्रधान भूप सिंह भडोलावाली साथियों कि 3 दिन कि लगातार हड़ताल का समर्थन करने पहुंचेंगे। उन्होंने आगामी 8 सितंबर को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। नगरपालिका कर्मचारियों ने भी सर्व कर्मचारी संघ की टीम को रैली को सफल बनाने के लिए सहयोग का विश्वास दिलाया।
Salvage metal recycling Ferrous material cost analysis Iron recovery and repurposing
Ferrous material material handling safety, Scrap iron reclaiming center, Scrap metal yard
Aluminium machining recycling Aluminium scrap quality management Metal reclaiming processing