सत्य खबर, जींद
जींद में नरवाना के गांव रसीदा में महिलाओं ने गढी थाना पुलिस पर घर मे घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाए हैं। महिलाओं ने पुलिस की तथाकथित बर्बरता को बयां करती कुछ तस्वीरें भी पेश की, जिसमें घरों के शीशे व सामान टूटा फूटा पड़ा है, कई महिलाओं के शरीर पर चोट लगने निशान हैं। पुलिस पर बदला लेने के आरोप यहां लग रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले नशे के प्रति जागरूक करने गई पुलिस टीम पर गांव में हमला हुआ था।
हालांकि पुलिस थाना गढ़ी के SHO सुशील कुमार ने तोड़फोड़, मारपीट के आरोपों को गलत बताया। कहा कि पुलिस पूछताछ को गई थी, विरोध के चलते लौट गई। महिलाओं पर वे हंगामा करने के आरोप लगा रहे हैं।
सुबह 6 बजे पुलिस का धावा
जानकारी के अनुसार रसीदा गांव निवासी रविना ने बताया कि सुबह अपने घरों में सोये हुऐ थे। लगभग 6 बजे के करीब पुलिस कर्मचारी उनके घरों में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने घरों के दरवाजे नहीं खोले तो पुलिस वालों ने उनके गेट तोड़ दिए। वहां मौजूद बाला, सुमन व अन्य महिलाओं ने बताया कि इस दौरान उन्हें चोटें भी आईं हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गढ़ी थाना पुलिस ने छोटे बच्चों से भी मारपीट की है।
पुलिस टीम पर हुआ था हमला
आईजी हिसार ने ड्रग एवं हिंसा मुक्त, मेरा गांव मेरी शान अभियान की शुरुआत की थी। जिसके बाद गांव रसीदा में 11 फरवरी को नशे को लेकर जागरूक करने गई गढ़ी थाना पुलिस के कर्मियों पर कुछ ग्रामीणों ने हमला किया था। जिसमें पुलिस कर्मियों को चोट आई और उनकी गाडी का शीशा भी तोड़ दिया था। गढ़ी थाना पुलिस 8 लोगों के नामजद कर अन्य 20 लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रसीदां निवासी अजय को गिरफ्तार किया था और कोर्ट के आदेश पर उसे 2 दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद पुलिस पूछताछ के लिए में शुक्रवार सुबह रसीदां गांव में पहुंची।
पुलिस पर लगे आरोप झूठे : एसएचओ
गढ़ी थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस की टीम वापस लौट गई। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने किसी के साथ न तो मारपीट की और न ही तोड़फोड़। पुलिस पर लगे सभी आरोप झूठे हैं।
Aluminium byproduct reclamation Aluminium recycling quality standards Metal waste inventory services
Metal waste recovery operations Ferrous scrap transportation Iron scrap recovery facilities
Ferrous metal reclaiming solutions, Iron recovery and reprocessing, Metal scrap compaction
Scrap metal transportation regulations Ferrous waste recovery Iron scraps reprocessing
Ferrous waste reprocessing, Iron scrap sales, Metal scraps reclamation facility