सुशीला सर्राफ व पुष्पा देवी होंगी मुख्य अतिथि
शहर की सैकड़ों महिलाएं लेंगी भाग
सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: इस बार तीज महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें शहर की सैकड़ों महिलाएं भाग लेंगी। वैश्य समाज की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सर्राफ, जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल की भाभी पुष्पा देवी इस महोत्सव की मुख्य अतिथि होगी। अग्रवाल वैश्य समाज महिला विंग की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला विंग की प्रधान पुष्पा अग्रवाल ने की। बैठक में पुष्पा अग्रवाल, कुसुम डेजी, रेणु गर्ग, मंजू, सरोज गर्ग, रूची गुप्ता, राजबाला, रेणु तायल, सुमन, नीलम, रेखा इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में 11 अगस्त को अग्रवाल धर्मशाला में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाने का फैसला लिया गया। इस महोत्सव में शहर की महिलाएं व बच्चे बढ़ चढ़ भाग लेंगे। इस महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम पेश किए जाऐंगे। साथ ही झूला झूलना सेल्फी प्वाइंट, तम्बोला व अन्य कई खेल भी आयोजित किए जाऐंगे। समारोह में वैश्य समाज की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सर्राफ व प्रमुख समाजसेवी पुष्पा देवी मुख्य अतिथि होगी।
Alternative uses for aluminum scrap Aluminium recycling equipment technology Scrap metal management solutions