सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: जीन्द विकास संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि कोरोना काल के दौरान जीन्द प्रशासन के विभिन्न विभागों के पास सरकार से कितना पैसा आया और उसमें से कितना पैसा खर्च हुआ। इस बारे प्रशासन स्वेत पत्र जारी करे ताकि जीन्द के लोग पूरी जानकारी से रूबरू हो सकें। संगठन के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल का कहना है कि लाकडाउन के दौरान प्रशासन ने कितना पैसा मास्क बांटने पर खर्च किया। कितना पैसा शहर को सेनेटाइज करने में खर्च हुआ। शहर के कौन कौन से वार्ड सेनेटाइज किए गए और कितनी बार किए गए। इस प्रकार का ब्यौरा प्रशासन को जीन्द की जनता के समक्ष रखना चाहिए। यह सब खर्च प्रशासन के किस किस विभाग द्वारा किया गया। यह जानकारी भी दी जानी चाहिए। इसके साथ साथ गोयल ने यह भी मांग की है कि कोरोना के मरीजों पर कितना खर्च हुआ। क्या क्या खर्च किया गया। किस किस विभाग द्वारा यह खर्चा किया गया। इस प्रकार की जानकारी भी प्रशासन द्वारा दी जानी चाहिए। इसके साथ साथ कोरोना महामारी के दौरान किन किन विभागों ने किस किस मद पर कितना खर्च किया। यह जानकारी भी जीन्द के लोगों को उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। गोयल का कहना है कि कोरोना के टेस्ट करवाने में संबंधित विभाग का कितना खर्चा आया, कोरोना मरीजों के चाय और बिस्कुटों पर कितना खर्च आया। कितने रूपये का भोजन खिलाया गया। पीपीई किटों पर कितना खर्च आया। कोरोना ईलाज के दौरान मौत का ग्रास बने लोगों के अन्तिम संस्कारों में प्रशासन का कितना खर्च हुआ। यह सब जानकारी भी सार्वजनिक की जानी चाहिए। इसके साथ साथ आक्सीजन पर कुल कितना खर्चा आया यह जानकारी भी बताई जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें:-
Aluminium scrap powder production Aluminium scrap heat treatments Scrap metal recovery and utilization
Metal scrap sorting Ferrous material waste management analysis Iron scrap transportation
Ferrous material waste management solutions, Scrap iron, Scrap metal yard operations