सत्यखबर, चण्डीगढ़
टोक्यो ओलंपिक जाने वाले भारतीय दल को विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि बहुत गर्व की बात है कि आबादी के अनुसार देश का एक छोटा राज्य होने के बावजूद ओलंपिक्स में हरियाणा से सबसे ज्यादा प्रतिभागी सदस्य जा रहे हैं। हमें हमारे प्रदेश पर, खिलाडिय़ों पर गर्व है।
दुष्यंत चौटाला ने कि 23 जुलाई से जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक खेलों 2021 का आयोजन होगा। इसमें भाग ले रहे भारत के कुल 121 खिलाडिय़ों में सबसे ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा से ही हैं।
टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के 31 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ये पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि इस बार भारत की तरफ से हरियाणा के सबसे ज्यादा खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश की आबादी में दो फीसदी के बराबर आबादी वाला हरियाणा ओलंपिक दल में सबसे ऊपर है। क्षेत्रफल के हिसाब से हरियाणा देश में 20वें और जनसंख्या के लिहाज से 18वें स्थान पर है जबकि ओलंपिक में सबसे ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा से जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें… मारुति-सुजुकी ने खरखोदा में बड़ा प्लांट लगाने के लिए मांगी करीब 900 एकड़ जमीन – डिप्टी सीएम
ओलिंपिक के इतिहास में यह हरियाणा की तरफ से अब तक का सबसे बड़ा दल होगा। कहीं ना कहीं इसका श्रेय हरियाणा की अच्छी खेल नीतियों को जाता है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले बजरंग पूनिया के ध्वजवाहक चुने जाने पर पूरे राज्य में खुशी की लहर है। ये भी हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि यहां का खिलाड़ी देश के खिलाडिय़ों के दल का ध्वजवाहक चुना गया है। 65 किलोग्राम वर्ग में दुनिया के नंबर एक पहलवान बजरंग पूनिया ही वो खिलाड़ी हैं जिनसे पूरे देश को सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं। एक बार फिर से वह सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हैं तथा उम्मीद करते हैं कि वो भारत व हरियाणा के लिए मेडल लेकर आयेंगे।
Alloy aluminum recycling Aluminium metal reclaiming Scrap metal community engagement