सत्यखबर, नूंह
देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की आज यानी 25 सितंबर को 108वीं जयंती है। इस मौके पर जननायक जनता पार्टी ने नूंह के हिलालपुर गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान हरियाणा में ताऊ देवीलाल की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण किया गया। देश के जाने-माने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले लाखों यात्री रोजाना जननायक के दर्शन कर सकेंगे। इसलिए इस जगह का चयन किया गया है।
बता दें कि जननायक ताऊ देवीलाल की अभी तक नूंह में एक भी प्रतिमा नहीं थी। जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि ताऊ देवीलाल की हरियाणा में सबसे बड़ी 42 फुट ऊंची प्रतिमा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हिलालपुर गांव में लगाई गई है।
ये भी पढ़ें… पानीपत में रविवार को किसान महापंचायत व पुलिस परीक्षा को लेकर किए गए रूट तय, जानिए किसान किस रूट का करें प्रयोग
अब ताऊ देवीलाल के हजारों शुभचिंतक उनको नमन कर सकेंगे। इस अवसर पर जन नायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला व हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला समेत जजपा के कई बड़े नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
Aluminium scrap yard security Aluminium scrap handling safety Metal scrap breakup