सत्यखबर, चण्डीगढ़
पंजाब कैबिनेट में शामिल होने वाले विधायकों की लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। मंत्रिमंडल के गठन की चुनौती से निपटने के लिए दिल्ली में शुक्रवार देर रात तक चरणजीत सिंह चन्नी की कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक चली, जिसमें मंत्रियों के नामों पर मुहर लगाई गई। पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी इस संबंध में आज दोपहर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात करेंगे।
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। वहीं बता दें कि नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होने की संभावना है। यह घटनाक्रम चन्नी के दिल्ली से लौटने के कुछ घंटों बाद, पार्टी आलाकमान के साथ नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चेहरों पर अंतिम दौर की चर्चा के बाद आया है। सूत्रों ने बताया कि चन्नी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में सात नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना है। जबकि अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री रहे पांच विधायकों को बाहर किए जाने की संभावना है।
ये भी पढ़ें… पानीपत में रविवार को किसान महापंचायत व पुलिस परीक्षा को लेकर किए गए रूट तय, जानिए किसान किस रूट का करें प्रयोग
मंत्रियों के नामों को मिली हरी झंडी
सूत्रों ने जानकारी दी कि चन्नी की कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों के नामों पर मुहर लग चुकी है। इस लिस्ट में अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाने वाले मंत्रियों को जगह नहीं दी गई है। सूत्रों ने जो लिस्ट साझा की है, उसमें ब्रह्म मोहिन्द्रा, राणा गुरजीत, मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, अरूणा चौधरी, रजिया सुल्ताना, डॉ राज कुमार वेरका, भारत भूषण आशु, विजय इंदर सिंगला, गुरकीरत कोटली के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा, राजा अमरिंदर वडिंग, संगत सिंह गिलजियां, काका रणदीप सिंह, परगट सिंह, कुलजीत सिंह नागरा आदि के नामों को अंतिम रूप दिया गया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनट में शामिल बलबीर सिंह सिद्धू, राणा गुरमीत सोढ़ी, गुरप्रीत सिंह कांगड़, साधु सिंह धर्मसोत और सुंदर शाम अरोड़ा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के राष्ट्रीय राजधानी से लौटने के कुछ ही घंटे बाद कांग्रेस आलाकमान ने राज्य मंत्रिपरिषद के विस्तार पर चर्चा करने के लिए उन्हें फिर से दिल्ली बुलाया था। पिछले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री की दिल्ली की यह तीसरी यात्रा थी। मंत्रिमंडल के विस्तार पर मंथन के लिए बैठक राहुल गांधी के आवास पर आयोजित की गई थी। इस बैठक में पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत और कांग्रेस महासचिव अजय माकन मौजूद रहे।
Scrap aluminium repurposing innovations Scrap aluminum market analysis Efficient metal waste handling