सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर दर्पण कम्युनिकेशन सोसायटी द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति अवार्डी सुभाष ढिग़ाना ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। संस्था सदस्यों ने कैथल रोड स्थित राज नगर कॉलोनी के घरों के बाहर व खाली मैदान में पौधरोपण किया। इस अवसर पर हरियाणवी गायक वेद अलिपुरिया, दर्पण संस्था के सचिव राकेश, सदस्य जयपाल सिंह, कांता देवी, जगदीश आदि उपस्थित थे। राष्ट्रपति अवार्डी सुभाष ढिग़ाना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान युग की सबसे बड़ी जरूरत है, पेड़-पौधे हवा को साफ एवं शुद्ध करने के साथ-साथ जीवनदायिनी ऑक्सीजन के लिए बेहद अहम स्त्रोत हैं। आज कोरोना महामारी के दौर में हमें ऑसीजन की अहमियत का पता चलता है। आपदाओं को रोकने में पेड़ों की अहम भूमिका है। इन पेड़-पौधों के कारण ही बरसात, मौसम एवं चक्रवातों को नियंत्रित किया जा सकता है। अत: हमें अपने जीवन के प्रत्येक अवसर जैसे जन्मदिन व सालगिराह आदि को पौधरोपण करके मनाना चाहिए। दर्पण संस्था अध्यक्ष श्रीभगवान राणा ने कहा कि पेड़ों का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। वर्तमान में पर्यावरण दूषित होता जा रहा है जिससे मनुष्य व अन्य जीवों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा ताकि आने वाली पीढिय़ों को प्रदुषणमुक्त वातावरण दे सकें।
यह भी पढ़ें:-
Aluminum scraps suppliers Aluminium scrap import quotas Scrap metal transportation regulations