हरियाणा

दनौदा के चंद्रशेखर स्कूल के प्राचार्य राजाराम प्रशासन द्वारा किए सम्मानित

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Haryana News: हिसार से अयोध्या के लिए पहली उड़ान 14 अप्रैल को, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
Haryana News: हिसार से अयोध्या के लिए पहली उड़ान 14 अप्रैल को, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

चंद्रशेखर आजाद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दनौदा कलां के प्राचार्य राजाराम को उपमण्डल नरवाना स्तर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। राजा राम को यह सम्मान उनके द्वारा अर्जित अंसख्य उपलब्धियों को मद्देनजर रखते हुए दिया गया। गौरतलब है कि प्राचार्य द्वारा समय- समय पर अनेकों गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा अपनी छवि को निखारने में कामयाबी हासिल की है। बता दें कि प्राचार्य राजाराम एक सम्मानित संस्था द्वारा बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। इतना ही नहीं वे राज्यपाल द्वारा थैंक्स बैज अवार्ड 2019 के लिए भी नामित हैं। इसके अलावा उन्होंने एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता, लड़कियों की शिक्षा में उत्थान, खेलो को बढ़ावा देने में अपनी सक्रिय भूमिका के चलते एक विशिष्ट पहचान क़ायम करने में सफलता हासिल की है।

Haryana News: थर्मल पावर प्लांट की वजह से उजड़ रहा रतनपुरा गांव, दो साल से ना आई बारात, ना गई विदाई!
Haryana News: थर्मल पावर प्लांट की वजह से उजड़ रहा रतनपुरा गांव, दो साल से ना आई बारात, ना गई विदाई!

Back to top button