हरियाणा

दहेज की मांग पूरी ना करने पर विवाहिता को लटकाया फांसी के फंदे पर

सत्यखबर फरीदाबाद (पूजा शर्मा) – दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर बल्लभगढ़ में एक विवाहिता को उसके ससुरालियों द्वारा मारपीट कर फांसी के फंदे से लटकाने का मामला आया है। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी अभी मौके से फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Haryana: कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने दी ऑपरेशन सिंडूर की जानकारी, दीपेंद्र हुड्डा ने क्या कहा?
Haryana: कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने दी ऑपरेशन सिंडूर की जानकारी, दीपेंद्र हुड्डा ने क्या कहा?

फोटो में दिखाई दे रही यह महिला नगमा थी जिसका ने कहा अपनी बहन के साथ एक ही मकान में बल्लभगढ़ की रघुवीर कॉलोनी में हुआ था। शादी के बाद से ही महिला ससुरालियों से पीड़ित थी। आज सुबह मायके पक्ष के लोगों को सूचना मिली कि दहेज में कार की मांग पूरी ना करने पर ससुरालियों ने उसे पंखे से लटका कर मार दिया है। मृतका के पिता रहीसुद्दीन की माने तो लगातार उसकी बेटी को ससुराल में परेशान किया जा रहा था। दहेज में ससुराल या उसकी बेटी से एक कार की मांग कर रहे थे। आरोप है कि जब कार की मांग पूरीना की जा सकी तो उन्होंने नगमा को पंखे से लटका कर मौत के घाट उतार दिया।

वहीं पुलिस की माने तो बल्लभगढ़ की रघुवीर कॉलोनी में एक महिला की मौत हुई है जिसका नाम नगमा है। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी ना करने पर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक लड़की के पिता के बयान पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

Vinesh Phogat On Operation Sindoor: जुलाना से गूंजी जय हिंद की गूंज, विनेश फोगाट का सेना को सलाम
Vinesh Phogat On Operation Sindoor: जुलाना से गूंजी जय हिंद की गूंज, विनेश फोगाट का सेना को सलाम

Back to top button