सत्य खबर,सोनीपत
सोनीपत की जिला जेल में दहेज हत्या के आरोपी निलंबित एसडीओ ने खुदखुशी कर ली है।आरोपी एसडीओ का शव फंदे पर लटका मिला है। आरोपी ने देर शाम बैरक में फर्श पर बाल्टी रखकर पंखे से फंदा लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीमों ने कार्रवाई शुरु कर दी
मृतक की पहचान पानीपत रिफाइनरी के निलंबित SDO शिवभारत के रूप में हुई है। पुलिस ने गत 12 अक्तूबर को दहेज हत्या के आरोप में शिवभारत को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ पानीपत के गांव मतलौडा के सरपंच अशोक ने केस दर्ज कराया था। सरपंच अशोक की बेटी नीरज की शादी 2018 में शिवभारत से हुई थी।
10 अक्तूबर की देर रात नीरज का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। इसके बाद नीरज को परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए शिवभारत के खिलाफ शिकायत दी थी। आरोप था कि शादी के बाद से ससुराल वाले नीरज को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे।
पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर नीरज के पति शिवभारत, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद सहित सुसराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
Aluminium recycling supply chain Aluminium scrap verification Scrap metal industry certifications
Aluminium scrap repurposing trends Scrap aluminium recovery technology Metal scrap reprocessing