सत्य खबर, मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हिटः द फर्स्ट केस’ के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में अपने अभिनय को लेकर वह सुर्खियों में छाई हुई हैं। ये फिल्म कल यानी 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सान्या के साथ राजकुमार राव नजर आएंगे। आपको बता दें कि सान्या मल्होत्रा बॉलीवुड की टॉप राइजिंग स्टार हैं। सान्या ने बहुत ही कम समय में अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। सान्या मल्होत्रा दिल्ली की रहने वाली हैं। हालांकि अपने काम के चलते अब वह मुंबई में ही रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सान्या मल्होत्रा को लगता है कि राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए अब सुरक्षित नहीं है। उन्होंने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का मानना है कि दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है जबकि वह खुद दिल्ली की ही रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली से ही की है। हालांकि फिल्मी करियर शुरू करने के बाद वह मुंबई में रहने लगी हैं। उनका मानना है कि दिल्ली के मुकाबले मुंबई लड़कियों के लिए ज्यादा सेफ है। दिल्ली के लिए आखिर सान्या को ऐसा क्यों लगता है।
दिल्ली के मुकाबले मुंबई ज्यादा सुरक्षित क्राइम तक के साथ बातचीत में सान्या मल्होत्रा ने देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सेफ्टी को लेकर अपनी राय खुलकर सामने रखी। सान्या ने कहा- मैं दिल्ली से ताल्लुक रखती हूं और मेरे पास बहुत अच्छी वजह है कि आखिर क्यों मैं दिल्ली से ज्यादा मुंबई को पसंद करती हूं। दरअसल मैं मुंबई में ज्यादा सेफ फील करती हूं। मुझे यहां घर से बाहर निकलकर सेफ महसूस होता है जो कि दिल्ली में नहीं होता।
सान्या ने आगे कहा- मुझे नहीं पता कि दिल्ली में अब सुधार आया है या नहीं, लेकिन मैं वहां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती थी। मैं इसके लिए कोई कारण नहीं बता सकती। मुझे नहीं लगता है कि दिल्ली में कोई एक भी ऐसी महिला होगी, जिसके साथ छेड़छाड़ न हुआ हो।
Dirty aluminum scrap Aluminum scrap market dynamics Ferrous scrap yard