सत्य खबर
कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा-दिल्ली बार्डर पर किसानों के आंदोलन के कारण बाड्रर सील है। इसका असर हरियाणा में सब्जी की खेती करने वाले किसानों पर पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में सब्जियों की सप्लाई बंद होने से हरियाणा में सब्जियों की कीमत काफी गिर गई है। इससे सब्जी उत्पादक किसान परेशान हैं। हरियाणा में यमुनानगर सहित कई जगह मंडियों में गोभी तीन से चार रुपये प्रति किलो बिक रही है। यही हाल अन्य सब्जियों का है।
8-10 से रुपये प्रति किलो बिकने वाली गोभी 3-4 रुपये प्रति किलो
पहले किसानों की सब्जी की लोकल मंडियों के अलावा दिल्ली मंडी में भी डिलीवरी होती थी। लेकिन, आंदोलन के कारण किसान गोभी, गाजर, मूली, धनिया समेत अन्य सब्जियों को दिल्ली नहीं ले जा पा रहे। उन्हें मजबूरन लोकल मंडियों में ही सब्जी बेचनी पड़ रही है। यहां पर इतनी खपत नहीं है। इससे सब्जियों के रेट गिर गए हैं। किसान की जो गोभी पहले मंडी में 8 से 10 रुपये प्रति किलोग्राम बिक जाती थी वह अब तीन से चार रुपये किलोग्राम बिक रही है।
यमुनानगर सहित कई जिलों में मूली व गोभी की खेती बड़े स्तर की जाती है। यमुनानगर में तो 50 हजार एकड़ से अधिक रकबे पर दोनों फसलें हैं। रादौर क्षेत्र में किसानों का रुझान अधिक है। किसान आंदोलन के कारण मूली की फसल को लेकर हालात इतने खराब हैं कि मंडियों में खरीदार ही नहीं मिल रहे हैं।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87/
गुमथला राव के किसान हरनाम सिंह से बताया कि उन्होंने उठान न होने के कारण उन्होंने दो एकड़ में खड़ी फसल की जुताई करनी पड़ी। इसी तरह बरेहड़ी के किसान राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने एक एकड़ में फसल उगाई थी। आधा एकड़ की जुताई करनी पड़ी। इस बार मूली की फसल के कारण भारी घाटा हुआ है।
दस रुपये प्रति किलो मिले दाम तो बने बात
गोभी उत्पादक किसानों का कहना है कि एक एकड़ फसल तैयार करने में करीब 40 हजार रुपये लागत आ जाती है। दामों में भारी गिरावट का के कारण किसानों को भारी घाटा हो रहा है। यदि किसान को 10 रुपये प्रति किलो दाम मिले तो किसान को फायदा है। किसानों का कहना है कि घिया व धनिया के दामों में भी गिरावट है। स्थानीय मंडियों के विस्तार पर सरकार को जोर देना चाहिए। ताकि खपत अधिक से अधिक हो सके।
Scrap aluminium brokerage Aluminium recycling product development Metal reclamation processing
медучреждение профилактики и диагностики в Москве купить справку из поликлиники справка медицинская купить в Москве