सत्य खबर
उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। नई-नवेली दुल्हन गाड़ी से नीचे उतरी और अचानक दूल्हे पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। अब आप ये सोच रहे होंगे की ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन ने गाड़ी से नीचे उतरते ही दूल्हे पर थप्पड़ों की बौछार शुरू कर दी।
दरअसल उत्तर प्रदेश के लवायन गांव में सोमवार को नई-नवेली दुल्हन की गाड़ी द्वार पर आती है और महिलाएं द्वारा मंगलगान करने लगती है। वहीं दूल्हे की बहनें और भाभियां भी हंसी-ठिठोली करने लगती है. उधर दूल्हन वाहन चालक भी दूल्हन उतरवाई का पद वसूल चुका था। गाड़ी का दरवाजा खुलते ही पहले दूल्हा उतरा फिर पीछे दुलहन। अभी परछन की रस्म चल ही रही थी कि अचानक दुलहन ने दूल्हे पर थप्पड़ों की बौछार कर दी।
यह भी पढें:- मां की मौत हुई तो पड़ोसी ने कर डाला नाबालिग के साथ ये काम
दुल्हन का ये रूप देखकर ससुराल में सभी के होश उड़ गए। देखते ही देखते खुशी का माहौल तनाव में बदल गया। इसके बाद घंटों पंचायत में मामला संबंध विच्छेद पर आ पंहुचा। वहीं दूल्हन भी शादी का जोड़ा उतार सादे लिबास में वापस मायके लौट गई। इस मामले में दुल्हन का किसी से पुराना प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। हालांकि, पंचायत में काफी देर तक बहस और विवाद के बाद मायके वालों की पहल पर दुलहन को वापस बुलाकर मामले का पटाक्षेप किया गया।
इसके अलावा इस अनोखी वारदात को लेकर गांव और दूल्हन के परिवार और आस- पड़ोस तक में काफी चर्चा का माहौल गर्म रहा। वहीं दूल्हा पक्ष की ओर से लड़की के वापस अपने घर चले जाने से लोगों ने सुकून महसूस किया। दूल्हा पक्ष का कहना है कि दूल्हन अगर घर में रहती तो आगे और न जाने क्या क्या उनको दिन देखने पड़ते। ऐसे में उसका अपने घर वापस चला जाना परिवार के हित में ही रहा। दूल्हन पक्ष की ओर से सोमवार की शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
Aluminium scrap lifecycle management Scrap aluminium repurposing solutions Scrap metal reconditioning
Scrap metal processing facility Ferrous material prices Iron recycling and recovery
Ferrous material employee retention, Iron recovery plants, Scrap metal recycling yard